झारखंड के चतरा जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां ड्यूटी पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. यह घटना सिमरिया थाना (jawan committed suicide) क्षेत्र के शिला ओपी पिकेट की है. मृतक का नाम प्रह्लाद सिंह है.
जानकारी के अनुसार, 35वीं बटालियन में तैनात जवान प्रह्लाद सिंह मंगलवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी पर मौजूद था. इसी दौरान उसने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सुरक्षा बलों के बीच भी हड़कंप मच गया.
jawan committed suicide – मृतक जवान की पहचान प्रह्लाद सिंह के रूप में हुई है, जो झारखंड के देवघर जिले का निवासी था. वह लंबे समय से सशस्त्र सीमा बल में अपनी सेवाएं दे रहा था और वर्तमान में चतरा जिले के शिला पिकेट पर तैनात था. यह घटना उस समय हुई जब वह अपनी नियमित ड्यूटी निभा रहा था, जिससे यह मामला और भी गंभीर हो जाता है.


