
मृतक
– फोटो : अमर उजाला
झज्जर के छुछुकवास में पैदल जा रहे राहगीर को दो बाइक सवारों ने मारी टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति को मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र पुत्र हीरानंद आजाद नगर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए अपने कब्जे में लेकर शहर के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। मृतक महेंद्र मजदूरी करने का काम करता था मृतक की उम्र करीब 58 वर्ष बताई जा रही है।
इधर… चार नौजवान लड़कों ने बाइक सवार दो युवकों से नकदी, फोन व बाइक लूटी
भिंडावास से छुछकवास बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवकों से 4 नौजवान लड़कों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया। लूट होने की घटना बाइक सवार युवकों ने छुछकवास चौकी में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच आरंभ कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव भिंडावास निवासी टिंकू ने बताया कि मेरा साथी रोहित दोनों बाइक पर सवार होकर भिंडावास से छुछकवास आ रहे थे।
गांव मारौत के नजदीक पहुंचे तो 4 नौजवान लड़कों ने हमारी बाइक को रूकवाकर मारपीट शुरू कर दी और दोनों के मोबाइल फोन, 4 हजार रूपये नकद व बाइक को लेकर मौके से फरार हो गए। लूट होने की घटना की शिकायत छुछकवास चौकी में दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एएसआई जापान ने बताया कि बाइक सवार युवकों से लूट होने की सूचना मिली थी। शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई। जल्द ही लूट की घटना को अंजाम देने वाले युवकों को गिरफतार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

