Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Damoh News: 40 डिग्री की तपती गर्मी में 15KM दंडवत यात्रा, माता के दरबार पहुंचे श्रद्धालु
    • Bhopal Crime News: भोपाल में बदमाशों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, 6 साल की बच्ची के सिर में लगी तलवार
    • MP News: CM मोहन यादव का बर्थडे सेलिब्रेशन, नौरादेही टाइगर रिजर्व प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें
    • Crime News: बिजली काटने पर विवाद, सोसायटी वालों पर चढ़ाई कार, महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
    • CM Dhami PM Modi Meeting: दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों पर हुई चर्चा
    • Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार
    • यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची
    • Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 लाख Sq Ft का वाटरप्रूफ टेंट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 लाख Sq Ft का वाटरप्रूफ टेंट

    Jewar Airport Inauguration: बारिश के अलर्ट के बीच जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारी पूरी, लगा 12 लाख Sq Ft का वाटरप्रूफ टेंट

    March 27, 2026 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ​उत्तर प्रदेश के जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के 28 मार्च को होने वाले भव्य उद्घाटन से पहले मौसम विभाग (आईएमडी) ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर समेत नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में बारिश और मौसम खराब रहने की संभावना है. हालांकि, इस चेतावनी के बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट ने तैयारी को इस स्तर पर पहुंचा दिया है कि बारिश भी कार्यक्रम में किसी तरह की बाधा नहीं बन पाएगी.

    उद्घाटन समारोह को लेकर सबसे बड़ा इंतजाम कार्यक्रम स्थल पर किया गया है. करीब 12 लाख स्क्वायर फीट क्षेत्र में विशाल वॉटरप्रूफ टेंट लगाया गया है, जिसमें 2 लाख से अधिक लोगों के बैठने की क्षमता तैयार की गई है.

    पूरी तरह आधुनिक तकनीक से तैयार

    यह टेंट पूरी तरह आधुनिक तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे तेज बारिश या हवा का भी कोई असर अंदर बैठे लोगों पर नहीं पड़ेगा. वीआईपी, मीडिया और आम जनता-तीनों के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं.

    आईएमडी के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है. कार्यक्रम स्थल पर जलभराव से बचने के लिए विशेष ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया गया है. साथ ही आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग की टीमें मौके पर तैनात रहेंगी. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बैकअप प्लान भी तैयार कर लिया गया है.

    सुरक्षा और ट्रैफिक प्लानिंग

    उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई वीवीआईपी के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों को हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील किया गया है.

    बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती के साथ-साथ ट्रैफिक डायवर्जन प्लान भी लागू रहेगा, ताकि बारिश के बावजूद यातायात प्रभावित न हो.

    ‘बारिश भी नहीं रोक पाएगी कार्यक्रम’

    जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मौसम की चेतावनी को पूरी गंभीरता से लेते हुए हर जरूरी इंतजाम पूरा कर लिया गया है. जिला अधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को वॉटरप्रूफ बनाया गया है और बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के सभी इंतजाम मजबूत हैं. यह कार्यक्रम निर्धारित समय पर और पूरी भव्यता के साथ आयोजित होगा.

    मौसम खराब रहने की आशंका के बावजूद सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है. अब 28 मार्च को होने वाले इस बड़े आयोजन पर सबकी निगाहें टिकी हैं, जहां एक तरफ बारिश की संभावना है, तो वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियां उससे भी ज्यादा मजबूत नजर आ रही हैं.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Greater Noida News: लिफ्ट में 1 घंटे तक फंसे रहे बच्चे और महिलाएं, मची चीख-पुकार

    यूपी में दरिंदगी: 6 साल की मासूम से रेप का दर्द, फिर 9 घंटे तक सिस्टम से लड़ती रही बच्ची

    ‘जीरो फैट’ ने ले ली जान! जांघ में लगा चाकू और तड़प-तड़प कर हुई बॉडी बिल्डर की मौत

    यूपी के दो धुरंधर IPS अफसरों की हुई सगाई, बाड़मेर में होगी कृष्ण बिश्नोई-अंशिका वर्मा की शादी

    GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रधान’ अरेस्ट

    ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.