भोपाल : मध्य प्रदेश पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने केंद्रीय कृषि मंत्री (Jeetu Patwari On Shivraj) और भाजपा के वरिष्ठ नेता शिव राज सिंह चौहान पर लोगों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक मंत्री झारखंड में प्रचार के दौरान वादे तो कर रहे हैं लेकिन विश्वास है कि उन्हें वो पूरा नहीं करेंगे। मीडिया से रूबरू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में जनता से जो वादे किए थे, उसे तो वो पूरा नहीं कर पाए और अब जब झारखंड में चुनावी बिगुल बज चुका है, तो वो वहां जाकर बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश सरकार का फैसला, सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण
उन्होंने कहा, “शिवराज सिंह चौहान जनता को ठग रहे हैं। उनसे झूठे वादे कर रहे हैं। उन्होंने किसानों और महिलाओं को समाज के सभी वर्गों के लोगों को ठगा है। जनता अब उनकी सच्चई जान चुकी है। शिवराज सिंह चौहान ने जिस तरह से मध्य प्रदेश में झूठ बोला था, अब ठीक उसी तरह से झारखंड में भी कर रहे हैं। वो महिलाओं से वादा कर रहे हैं कि हम आपके लिए यह करेंगे। आपके मामा आपके साथ हैं और इस तरह के न जाने कितने ही वादे वो लगातार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश : सीमाओं की रक्षा की शपथ के साथ BSF में शामिल हुए 485 जवान
Jeetu Patwari On Shivraj – लेकिन, मैं झारखंड की महिलाओं से कहना चाहूंगा कि वो जितना भी बोलते हैं, उसमें सिर्फ 1 फीसदी ही सच्चाई होती है। शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में जितने भी वादे लोगों से किए थे, उसमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया और अब वो झारखंड में महिलाओं से वादा कर रहे हैं। उन्हें अपनी बहन बता रहे हैं। यह उनका दोहरा पैमाना है, जिसे जनता समझ चुकी है।”