झारखंड के जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष के साथ-साथ सत्ता पक्ष के भीतर भी चिंता और नाराजगी देखने को मिल रही है। जमशेदपुर पश्चिम से जदयू (JDU) विधायक सरयू राय ने शहर की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर में अब पुलिस का इकबाल पूरी तरह समाप्त हो चुका है और (Saryu Roy Statement) उसकी साख पर बट्टा लगा है, जिसे वापस लाने के लिए प्रशासन को ठोस और कड़े कदम उठाने होंगे।

 राजनीति और अपराधियों के घालमेल पर प्रहार

सरयू राय ने कहा कि आज पुलिस को इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि कौन व्यक्ति सत्ता के नजदीक है, कौन पावरफुल है और उसके यहां किन लोगों का उठना-बैठना या आना-जाना है। राजनीति से जुड़े कई ऐसे लोग हैं जिनके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और उनका संदिग्ध अपराधियों से सीधा संपर्क रहता है, जिसकी (Saryu Roy Statement) निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।उन्होंने कहा राजनीति और अपराधियों के इस खतरनाक घालमेल को हर हाल में तोड़ना होगा।

 चर्चित ‘निखार सबलोक हत्याकांड’ का जिक्र

प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक ने चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने बताया इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता राघव इस समय जेल में बंद है और पुलिस के हाथ उसका मोबाइल फोन लग चुका है। उन्होंने पहले ही मांग की थी कि इस मोबाइल को पुख्ता सबूत (एग्जिबिट) बनाया जाना चाहिए। राघव के मोबाइल में दर्ज संपर्कों और जिन लोगों से उसकी बात चीत हुई है, उनके खुलासे रोंगटे खड़े करने वाले हैं।  ।

Share.
Exit mobile version