- किसानों के आंदोलन और उनके के अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा
सहारनपुर। यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में रालोद बड़ी तैयारी में है। जयंत चौधरी के द्वारा लगातार पश्चिमी यूपी के जिलों में जनसभा का आयोजन किया जा रहा हैं। अब फिर से 16 अक्तूबर को सहारनपुर के गंगोह में जनसभा करेंगे।
कल रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह के द्वारा गंगोह में जन आशीर्वाद पथ कार्यक्रम के तहत जनसभा की जाएंगी। यहां पर वह किसानों के कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन और अन्य मुद्दों पर जनसभा करेंगे।
यह जनसभा को सफल बने इसके लिए स्थानीय पदाधिकारी जुट गए हैं। वह वह लोगों से संपर्क कर रहे हैं। रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम और प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह सहित तमाम पदाधिकारी अपने समर्थकों के साथ जनसभा की तैयारियों में लग गए हैं।
बीते गुरुवार को रालोद नेता एवं लोक संकल्प समिति के सदस्य चौधरी नीरपाल सिंह ने साथियों सहित कई गांवों से बात की। इनमें मीरपुर, कलरी, सलूनी, झबीरन, बुढेड़ा, सलेमपुर आदि गांव शामिल हैं।
लोगों से अनुरोध किया गया है कि जनसभा में बड़ी संख्या में भागेदारी करे। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। रसोई गैस सरसों तेल , डीजल और पेट्रोल आदि के भाव आसमान छू रहे हैं। आम आदमी के लिए परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।
इस दौरान , विक्रम सिंह, बलराज, नरेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह अरविंद मलिक, अमित राणा, सुखपाल सिंह, अरविंद मुखिया, योगेश, इंद्रपाल, श्याम सिंह आदि रहे।