जांजगीर चांपा : कृषि विभाग के उप संचालक ललित मोहन भगत पर विभाग की महिला आरईओ ने गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि जब से उसकी ज्वाइनिंग हुई है तब से उप संचालक अधिकारी उसे प्रताड़ित कर रहे हैं. महिला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ने दो बार इसकी शिकायत कलेक्टर से की, हालांकि (female REO complains to collector) पहली बार मौखिक शिकायत की थी लेकिन अब लिखित शिकायत देकर अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

महिला आरईओ ने बताया “जब से ललित मोहन पदस्थ हुए है मेरी ज्वाइनिंग के दौरान मुझे सिवनी क्षेत्र दे दिए, जो काफी विवादित क्षेत्र है. मैंने अपनी मां के साथ उनसे कई बार रिक्वेस्ट किया कि मुझे वहां से हटा दिया जाए, लेकिन उन्होंने मेरा क्षेत्र नहीं बदला. वो फील्ड आए थे, उन्होंने कार्यालय आवास मिलने के लिए बुलाया. मैं मिलने नहीं गई. फिर मैं बलौदा में ही कार्यरत थी, वहीं काम कर रही थी. उन्होंने एक बार मेरा एक दिन का वेतन भी रोकने का आदेश निकाला. जिसके डर से उनके कार्यकाल के दौरान जांजगीर ऑफिस नहीं गई. अब जब से दोबारा साल 2024 सितंबर से आए, पहली बैठक के दौरान ही उन्होंने सबके सामने कहा कि इसका अटैचमेंट को समाप्त करूंगा.

female REO complains to collector – महिला अधिकारी ने आगे बताया “मेरी मां की तबीयत बहुत खराब है. पिता नहीं है. इस वजह से मुझे अटैचमेंट किए ताकि मैं अपनी मां की देखभाल कर सकूं. 17 जनवरी 2025 को संचनालय को लेटर भेजकर मेरा अटैचमेंट रोकने को कह रहे हैं. अब महीने भर पहले संचनालय को फिर लेटर भेजा और पामगढ़ एसडीओ को सैलरी रोकने का आदेश दिया. इसकी शिकायत कलेक्टर से भी की थी.  

 

 

Share.
Exit mobile version