Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Karnataka IPL Ticket Row: आईपीएल ओपनिंग मैच के लिए हर विधायक को मिलेंगे 2 VIP टिकट, डीके शिवकुमार की KSCA के साथ बड़ी बैठक
    • India on Hormuz Crisis: होर्मुज जलडमरूमध्य से 4 भारतीय जहाज सुरक्षित भारत पहुंचे, विदेश मंत्रालय ने ऊर्जा सुरक्षा पर दिया बड़ा बयान
    • Middle East Crisis India: मिडिल ईस्ट तनाव पर भारत सरकार की पैनी नजर, राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमेटी
    • Indian Railways Alert: सावधान! चेन पुलिंग करने वालों पर रेलवे का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, दर्जनों गिरफ्तार
    • Live-in Relationship Law India: नैतिकता अपनी जगह, पर विवाहित पुरुष का लिव-इन में रहना जुर्म नहीं- हाई कोर्ट
    • Rekha Gupta Attacks AAP: दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा हमला, अधूरे प्रोजेक्ट्स और देनदारियों पर ‘आप’ को घेरा
    • दाहोद से हुंकार: ‘सरकार ने आदिवासियों को किया दरकिनार’, सीएम मान और केजरीवाल का गुजरात सरकार पर सीधा प्रहार
    • बड़ी खबर: जेवर एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए 20 दिन पहले बुक करें टिकट, फ्लाइट शेड्यूल को लेकर आई ये तारीख
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, March 27
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहाकार

    Jalandhar-Ludhiana Petrol Crisis: जालंधर और लुधियाना में 2 बड़े पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए मची हाहाकार

    March 27, 2026 पंजाब 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। संभावित संकट की आशंका से लोग पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए पंपों पर उमड़ पड़े हैं, जिससे कई जगहों पर लंबी कतारें लग गई हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि, जालंधर और लुधियाना में एक-एक पेट्रोल पंप बंद हो गया है। पंपों पर तेल खत्म होने के बाद वहां रस्सियां लगा दी गई है।

    अफवाहों से भगदड़ मची

    सूत्रों के मुताबिक, गत वीरवार की रात अमृतसर, मोगा, होशियारपुर और जालंधर में फ्यूल की कमी की अफवाह फैल गई थी, जिसके बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया और पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी।

    जालंधर के एक पेट्रोल पंप बंद

    जालंधर में स्थिति कुछ ज्यादा ही गंभीर नजर आई, जहां BMC चौक के नजदीक एक पेट्रोल पंप पर तेल खत्म हो गया। इसके बाद पंप को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। पंप पर काम करने वाले कर्मचारी सुदर्शन सिंह के अनुसार, कुछ समय पहले ही पेट्रोल पूरी तरह समाप्त हो गया था। उन्होंने बताया कि सप्लाई में देरी के कारण स्टॉक समय पर नहीं पहुंच सका, जिस वजह से पंप को बंद करना पड़ा। हालांकि, प्रशासन की ओर से अभी तक किसी तरह की आधिकारिक कमी की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लोगों में बनी हुई घबराहट के चलते ईंधन की मांग अचानक बढ़ गई है। हालाकि, प्रशासन की ओर से भी लोगों को शांत रहने और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने की सलाह दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

    लुधियाना में पंप बंद

    वहीं दूसरी तरफ लुधियाना में भी एक पेट्रोल पंप बंद कर दिया गया है। जिले में लोग अपने वाहन लेकर पंपों पर लंबी-लंबी कतारे लगाकर खड़े हैं। इस दौरान लुधियाना के भारत नगर चौक के पास पेट्रोल पंप को बंद कर दिया गया है, वहां पर भी पेट्रोल खत्म हो गया है। जिले में ये भी कहा गया है कि, अब सिर्फ वाहनों में ही पेट्रोल मिलेगा। कैनी व बोतलों में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।

    अमृतसर में लगी लंबी कतारें :

    अमृतसर में पेट्रोल की 3 गुना बिक्री के कारण शाम 7:30 बजे 5 सरकारी पंप खाली बताए जा रहे हैं। एकतरफ जहां डिप्टी कमिश्नर दलविन्दरजीत सिंह ने समूह पैट्रोल पंप मालिकों व गैस एजैंसियों के प्रबंधकों व सेल्स मैनेजरों के साथ बैठक करने के बाद ऐलान किया है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों व पैट्रोल पंपों की सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है और पर्याप्त भंडार हैं तो वहीं दूसरी तरफ जिले में लॉकडाऊन की अफवाहों का दौर शुरू हो गया है जिसके चलते पैनिक में लोग पैट्रोल पंपों पर लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं और कुछ पैट्रोल पंप तो ऑऊट ऑफ स्टॉक नजर आ रहे हैं जो एक बड़ी साजिश की तरफ इशारा कर रहा है। अमृतसर में भी लोग शुक्रवार सुबह से ही पेट्रोल पंप पर डीजल-पेट्रोल से गाड़ी की टंकी फुल करवाने पहुंच रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    PM Modi Relief Fund: अश्वनी शर्मा ने केंद्र के राहत पैकेज का किया स्वागत, प्रधानमंत्री मोदी को बताया ‘संकटमोचक’

    Punjab News: तरुण चुग का बड़ा बयान, गगन रंधावा मामले में ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ करने के लिए मांगी CBI जांच

    Sukhbir Badal News: गगनदीप रंधावा के परिवार से मिले सुखबीर बादल, लालजीत भुल्लर की ‘VIP सुविधाओं’ पर घेरा

    Board Exam Result Update: इंतजार खत्म! 5वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट की तिथि तय, यहाँ देखें डायरेक्ट लिंक

    Punjab News: वेरका मिल्क प्लांट में बड़ी कार्रवाई, 3 अधिकारी सस्पेंड, जांच के आदेश जारी

    Jalandhar Crime News: जालंधर में कारोबारी को अनजान को लिफ्ट देना पड़ा भारी, बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.