Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » जालंधर : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत सालासर धाम और खाटू श्याम लिए बस रवाना

    जालंधर : मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत सालासर धाम और खाटू श्याम लिए बस रवाना

    December 28, 2023 पंजाब 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पंजाब सरकार द्वारा राज्य के विभिन्न पवित्र स्थानों की मुफ्त यात्रा प्रदान करने के लिए शुरू की गई “मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा” योजना के तहत श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम के दर्शन के लिए विधानसभा क्षेत्र जालंधर पश्चिम से तीर्थयात्रियों की एक बस रवाना हुई। पंजाब सरकार द्वारा भेजी गई इस बस के जरिए श्रद्धालु श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के पवित्र स्थानों के दर्शन कर सकेंगे। यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए मुफ्त भोजन और आवास का खर्च पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

     भी पढ़ें – पंजाब के सरकारी स्कलों में मिलेगी वाई-फाई सुविधा, 31 मार्च 2024 तक हर होगा लक्ष्य पूरा

    योजना पर 40 करोड़ खर्च कर रही है सरकार 

    गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को अपने पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के लिए मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत तीर्थयात्री श्री अमृतसर साहिब, श्री हजूर साहिब, श्री पटना साहिब, श्री आनंदपुर साहिब, माता नैना देवी जी, श्री वृन्दावन धाम, माता वैष्णो देवी जी, माता चिंतपूर्णी जी, माता ज्वाला जी, वाराणसी, श्री खाटू श्याम जी, श्री सालासर धाम एवं ख्वाजा अजमेर शरीफ दरगाह की निःशुल्क यात्रा आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना पर राज्य सरकार 40 करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

     भी पढ़ें – 2023 में अब तक 1161kg हेरोइन बरामद, 2424 बड़ी मछलियां गिरफ्तार : आईजी सुखचैन गिल

    लोग कर रहे हैं इस योजना की सराहना 

    इस बस से पवित्र धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिए जाने वाले तीर्थयात्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लोगों की धार्मिक भावनाओं को समझते हुए शुरू की गई मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना की सभी वर्गों द्वारा बहुत सराहना की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से वे बिना किसी शुल्क के अपने पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के प्रति लोगों में काफी उत्साह दिख रहा है और लोग इस योजना के तहत धार्मिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। इस अवसर पर तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान आवश्यक वस्तुओं की किट भी दी गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पंजाब वालों को बड़ी राहत! हिमाचल सरकार ने वापस लिया बढ़ा हुआ ‘एंट्री टैक्स’; अब पुराने रेट पर होगी एंट्री

    पंजाब में महिला तस्कर का बड़ा नेटवर्क ध्वस्त! 3 किलो हेरोइन और 11 लाख कैश के साथ गिरफ्तार

    राजनीति के अखाड़े में उतरे ‘खेड़ी वाले बाबा’! जानें किस पार्टी का थामेंगे दामन, सियासी गलियारों में हलचल

    विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह

    पंजाब भारत का अग्रणी राज्य बनने की ओर लगातार बढ़ रहा है – कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

    शानदार चार साल, भगवंत मान दे नाल: आप ने भगवंत मान सरकार की उपलब्धियों को पंजाब के हर घर तक पहुंचाया

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.