Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Khedi Wale Baba Second Marriage: दूसरी बार दूल्हा बने खेड़ी वाले बाबा, कैमरे के सामने बयां किया अपना प्यार
    • PSEB Board Exams 2026: बोर्ड परीक्षाओं से पहले पंजाब बोर्ड का बड़ा फैसला, छात्रों के लिए जारी किए नए निर्देश
    • Ludhiana News: लुधियाना के छात्र ने ICC T-20 World Cup में रचा इतिहास, स्कूल और शहर का नाम किया रोशन
    • Deoghar Municipal Election: निर्दलीय उम्मीदवारों पर दांव लगा रहीं सियासी पार्टियां, देवघर में ‘सपोर्ट पॉलिटिक्स’ से बढ़ा तनाव
    • लापरवाही की हद: 17 महीने बाद भी छात्रों से दूर हाईटेक लैब, स्टाफ के अभाव में धूल फांक रहे लाखों के कंप्यूटर
    • Palamu Police Poster War: नक्सलियों के बाद अब सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ पलामू पुलिस का ‘पोस्टर वॉर’
    • Khunti News: खूंटी में फुलकू नदी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
    • Dhanbad News: धनबाद में भू-माफिया का आतंक, बीएसएफ जवान के पुश्तैनी घर और जमीन पर कब्जे का आरोप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » रज्जू मार्गों के विकास के लिए, एनएचएलएमएल और आरटीडीसी के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

    रज्जू मार्गों के विकास के लिए, एनएचएलएमएल और आरटीडीसी के मध्य समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

    April 26, 2022 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Jairam met Gadkari
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर (Jairam met Gadkari) और केन्द्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश में अभिनव परिवहन समाधान के रूप में रज्जू मार्गों के विकास के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग रसद प्रबन्धन लिमिटेड (एनएचएलएमएल) और रज्जू मार्ग एवं तीव्र परिवहन प्रणाली विकास निगम लिमिटेड (आरटीडीसी) हिमाचल प्रदेश के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

    इसे भी पढ़ें – मण्डी में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे को विकसित करने के लिए संयुक्त उपक्रम समझौता हस्ताक्षरित

    Jairam met Gadkari – इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आरम्भ में कांगड़ा, कुल्लू, चम्बा, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में 2264 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की सात रज्जू मार्ग परियोजनाओं की सम्भाव्यता (फिजिबिलिटी) रिपोर्ट बनाने की संभावनाएं तलाश की जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को यह भी अवगत करवाया कि शिमला-मटौर सड़क, पठानकोट-चक्की-मंडी सड़क और चक्की-मंडी-मनाली सड़क पर कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों की मरम्मत की शीघ्र आवश्यकता है।उन्होंने राज्य सरकार द्वारा मंत्रालय को प्रस्तुत की गई नौ उच्च प्राथमिकता वाली सड़कों की अधिसूचना शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया।

    इसे भी पढ़ें – मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रदेश मीडिया केन्द्र का किया लोकार्पण

    मुख्यमंत्री ने मंत्रालय के पास लम्बित विस्तृत परियोजना रिपोर्टों के अनुमोदन के लिए आग्रह किया ताकि इनका कार्य शीघ्र सौंपा जा सके। ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने पावंटा-लाल ढांग-राजवन-शिलाई-रोहड़ू सड़क पर अपर्याप्त जल निकासी व्यवस्था का मामला उठाया और कहा कि इससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल में नेताओ व कार्यकर्ताओ का AAP से पलायन जारी, पार्टी ने राज्य इकाई भंग की

    केन्द्रीय मंत्री ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने चर्चा के दौरान अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री जनरल वी.के. सिंह भी बैठक में उपस्थित थे।प्रधान आवासीय आयुक्त एस.के. सिंगला मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों पर्यटक

    हिमालय की चोटियों को निहारने का सपना होगा पूरा: 14 जनवरी से शुरू हो रही हैं उड़ानें

    हिमाचल के सिरमौर में बड़ा सड़क हादसा: खाई में समाई निजी बस, 8 घरों के बुझे चिराग

    डिजिटल इंडिया का ‘लोचा’! 2500 KM दूर भेज दी बिना चाबी की इलेक्ट्रिक बस, हिमाचल पहुँचकर खुली पोल

    दहल उठा हिमाचल : नालागढ़ में थाने के करीब बड़ा विस्फोट, कई इमारतों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर

    बीड़ बिलिंग में मातम: उड़ान भरते ही अनियंत्रित होकर जमीन पर आ गिरा पैराग्लाइडर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.