नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को एक बड़ा आरोप लगाया। कहा गया है कि जेल में बंद केजरीवाल के सीसीटीवी फुटेज का लिंक मंगाकर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी (Jail Became Torture Home For Kejriwal) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल के विरोध में षड्यंत्र चल रहा है। तिहाड़ जेल में केजरीवाल के साथ कोई भी अनहोनी की घटना कभी भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ाई गई
Jail Became Torture Home For Kejriwal – संजय सिंह ने इसके लिए सीधे-सीधे पीएमओ और उप- राज्यपाल पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की तिहाड़ जेल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए एक यातना गृह बन गई है। 24 घंटे अरविंद केजरीवाल को उपराज्यपाल की निगरानी में रखा जा रहा है। 24 घंटे सीसीटीवी का लिंक मंगा कर देखा जाता है कि अरविंद केजरीवाल क्या कर रहे हैं। आखिर दिल्ली के मुख्यमंत्री पर इतनी निगरानी क्यों रखी जा रही है।
इसे भी पढ़ें – गाज़ीपुर लैंडफिल पर आग लगने को लेकर AAP और BJP में तकरार
संजय सिंह ने कहा कि क्या आप यह देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को दवाई मिली या नहीं, उनको खाना मिला या नहीं, कितना सो रहे हैं कितना पढ़ रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि क्या आप यह देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन मिली कि नहीं। वे कितना बीमार हुए, उनकी किडनी, लिवर खराब हुए या नहीं। उनका स्वास्थ्य बिगड़ा या नहीं। क्या आप यह देखना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल टूटे या नहीं, उनका मनोबल गिरा या नहीं।