नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के गाज़ीपुर लैंडफिल स्थल में लगी आग को लेकर सोमवार को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली नगर निगम पर हमला किया। आग लगने के बाद स्थानीय निवासी सांस लेने में परेशानी का (Fire Broke Out In Gazipur Landfill) सामना करने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ में पहली बार दी गई इंसुलिन
दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी ने कहा कि घटना के कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जाएगी। पूर्वी दिल्ली में लैंडफिल स्थल पर रविवार शाम भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा अनुमान है कि गर्म और शुष्क मौसम के कारण गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लगी है। पुलिस के अनुसार, आग लगने के बाबत गाजीपुर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना) और 278 (वातावरण को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें – AAP ने लगाया गंभीर आरोप, जेल में रची जा रही केजरीवाल को मारने की साजिश
Fire Broke Out In Gazipur Landfill – दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने गाजीपुर लैंडफिल स्थल का सोमवार को दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आम आदमी पार्टी (आप) सरकार के ‘भ्रष्टाचार’ का एक उदाहरण है। महापौर शेली ओबेरॉय भी घटनास्थल पर गईं और उन्होंने कहा कि यह राजनीति का समय नहीं है। उपमहापौर आले मोहम्मद इकबाल ने रविवार को घटनास्थल का दौरा किया था।गाज़ीपुर लैंडफिल स्थल में भीषण आग लगने के कई घंटों बाद भी सोमवार को वहां से धुएं का घना गुबार आसमान की ओर उठता दिख रहा था।