जबलपुर शहर के ओमती थाना क्षेत्र स्थित इनकम टैक्स चौराहे पर देर रात तेज रफ्तार कार ने जमकर कोहराम मचाया. बेलगाम रफ्तार से दौड़ रही एमजी हेक्टर कार ने पहले भंवरताल पार्क और रसल चौक क्षेत्र में अफरा-तफरी मचाई. इसके बाद इनकम टैक्स चौराहे पर तीन कारों और चार दोपहिया वाहनों को टक्कर मारते हुए (drunken rich man’s car crushed) सिंधिया पार्क की दीवार से जा टकराई. घटना में दो पुलिसकर्मियों समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.
drunken rich man’s car crushed – घटना के वक्त मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार अत्यधिक तेज रफ्तार में थी और अनियंत्रित होकर एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मारती चली गई. बताया जा रहा है घटना के वक्त खड़ी अन्य दूसरी कार के डैशबोर्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है. फुटेज में कार तीन अन्य कारों को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को टक्कर मारती नजर आ रही है.
बच्चे को भी आई गंभीर चोट
घटना में घायल साहिल चौकसे ने बताया कि वह सड़क किनारे पानी पीने के लिए रुके हुए थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. उनके साथ मौजूद दो-तीन लोग भी चपेट में आ गए. टक्कर के बाद वह बेहोश हो गए. उन्होंने बताया कि एक छोटा बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसके पैर में गंभीर चोट आई है. साहिल के अनुसार, उन्हें आंख के ऊपर चोट लगी है.
कई वाहन क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता मोहम्मद शफीक ने बताया कि वह रात करीब 11 बजकर 53 मिनट पर पान खाने के लिए इनकम टैक्स चौराहे पर मौजूद थे. तभी मुन्ना पान की दुकान के सामने एक अनियंत्रित वाहन ने लगभग दस लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में दो स्प्लेंडर, एक नेक्सन और एक एक्सेस सहित कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था.


