जम्मू-कश्मीर में पिछले कई दिनों से लगातार घुसपैठ की कोशिशें हो रही हैं. हालांकि सुरक्षाकर्मी आतंकियों की इस कोशिश को हर बार ही नाकाम कर रहे हैं. पिछले दिनों सेना ने एक आतंकी को मार गिराया गया था, जिसके पास से हथियारों का जखीरा बरामद हुआ था. तो वहीं दूसरी तरफ सेना ने अब जम्मू-कश्मीर के (J&K Terror Crackdown) लोकल ग्राउंड नेटवर्क को तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है.
जम्मू-कश्मीर पुलिस किश्तवाड़ में जैश-ए-मोहम्मद के ग्राउंड नेटवर्क पर बड़ा शिकंजा कसने की तैयारी में है. जैश कमांडरों को दावत देने वाले लोगों को जांच के दायरे में लाया गया है और नागरिक माहौल में आतंकियों की मौजूदगी दर्शाने वाली तस्वीरें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजी गई हैं.
इसे भी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर के उरी में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, सीमा पार से घुस रहे आतंकी को मारा गिराया
पुलिस क्षेत्र में सक्रिय ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करने के करीब है. पिछले महीने सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों के मारे जाने के बाद यह कार्रवाई तेज हुई है. करीब आधा दर्जन लोगों की पहचान की गई है, जिनमें दो सरकारी कर्मचारी भी शामिल हैं.
J&K Terror Crackdown – सेना की जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने दबाव में मदद की, जबकि कुछ ने स्वेच्छा से सहयोग किया है. चिन्हित OGWs के खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज करने और कुछ को PSA के तहत हिरासत में लेने की तैयारी की जा रही है. सेना फिलहाल सभी के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है. आने वाले दिनों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है.


