रायपुर : बजट सत्र में विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान एक बार फिर विपक्ष ने अपने तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष को सदन में बहस की कड़ी चुनौती दी. विपक्ष ने सत्ता (issue of ration card e kyc) पक्ष से पूछा कि आप पीडीएस सिस्टम को चाक चौबंद करने की बात करते हैं, लेकिन हजारों लोग ऐसे हैं जो राशन के लिए आज भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं.
राशन कार्ड और ई-केवाईसी को लेकर सदन में संग्राम
विपक्ष की ओर से मोर्चा संभालते हुए पाटन विधायक भूपेश बघेल ने कहा कि खाद्य मंत्री को सदन में बताना चाहिए कि कितने नए राशन कार्ड गांव में बनाए गए हैं, या बांटे गए हैं. विधायक शेषराज हरवंश, बालोद विधायक संगीता सिन्हा और भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर संभाग सहित कई ऐसे जिले हैं, जहां मोबाइल और बंद पड़ जाता है. इंटरनेट की पहुंच खत्म हो जाती है. पीडीएस दुकान पर पीओएस मशीन काम नहीं करता है. ऐसे में गरीबों को उनके हक का राशन नहीं मिल पाता, ई-केवाईसी होना तो उससे भी बड़ी समस्या है.
विपक्ष ने पूछा कितने लोगों के नाम राशन कार्ड से हटे
विपक्ष ने पूछा कि खाद्य मंत्री ये बताएं कि अबतक कितने राशन कार्ड से नाम काटे गए हैं. विपक्ष ने ये पूछा कि ई-केवाईसी के लिए पिछले 2 महीनों से दौड़ रहे ग ग्रामीणों की इस महीने अगर ई-केवाईसी हो जाती है, तो क्या उनको पिछले दो महीने का राशन भी इसके साथ ही दिया जाएगा. इसके जवाब में खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा (issue of ration card e kyc) कि हां पिछले दो महीने का पेंडिंग राशन भी तीसरे महीने उनको एक साथ दिया जाएगा, ऐसी व्यवस्था है. इसपर विपक्ष ने कहा कि कई जगहों पर सर्वर डाउन होने से राशन मिलने में परेशानी हो रही है, इसपर शासन को ध्यान देना चाहिए.


