रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने परिसर में जोर-शोर से ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए. यह प्रदर्शन हजारीबाग में मंगलवार (talk about cylinders and inflation) को निकाले गए मंगला जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा डीजे जब्त किए जाने के विरोध में किया गया.
भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर इस कार्रवाई पर नाराजगी जताई. इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी साइकिल चलाते हुए विधानसभा पहुंचे. अपने चिरपरिचित अंदाज में उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा, जिसके बाद भाजपा विधायक नीरा यादव के साथ उनकी तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई.
इसे भी पढ़ें – CBSE स्कूलों में अब गूंजेगी मातृभाषा! जनजातीय भाषाओं को कोर्स में शामिल करने की बड़ी तैयारी
हजारीबाग में मंगला जुलूस के दौरान डीजे जब्त किए जाने के विरोध में भाजपा विधायक खासे आक्रोश में दिखे. इस मुद्दे को लेकर उन्होंने सरकार की खामियों को गिनाते हुए जमकर निशाना साधा. भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा, “राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. आम जनता त्रस्त है. जब सरकार से जवाब मांगा जाता है तो वह भागती है.
talk about cylinders and inflation – विपक्ष के आंदोलन को ‘नौटंकी’ करार देते हुए कांग्रेस नेता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा पर तंज कसा. उन्होंने कहा, “महंगाई चरम पर है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. हर चीज के दामों में वृद्धि हो रही है और केंद्र सरकार चुप बैठी है. इन भाजपा नेताओं को शर्म नहीं आती कि जनता कितनी परेशान है. वे हमेशा धर्म की आड़ में जनता के सेंटिमेंट को भड़काने की कोशिश करते रहते हैं.”


