ईरान में हाल के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. एक ईरानी अफसर ने रविवार को कहा कि सरकार ने अब तक कम से कम 5 हजार मौतों की पुष्टि कर ली है. इनमें करीब 500 सुरक्षाकर्मी भी (Iran Protest Update) शामिल हैं. अधिकारी ने कहा कि इन मौतों के लिए आतंकवादी और हथियारबंद उपद्रवी जिम्मेदार हैं, जिन्होंने कई निर्दोष ईरानी नागरिकों को मार डाला.
सुरक्षा कारणों से नाम न बताने वाले इस अधिकारी ने बताया कि सबसे ज्यादा हिंसा और मौतें उत्तर-पश्चिम ईरान के कुर्द इलाकों में हुईं. यह इलाका पहले भी अशांति के लिए जाना जाता रहा है, जहां कुर्द अलगाववादी समूह सक्रिय हैं. बीते वर्षों में जब-जब बड़े प्रदर्शन हुए, वहां झड़पें सबसे ज्यादा हिंसक रही हैं
इसे भी पढ़ें – क्यों ग्रीनलैंड के पीछे पड़े हैं डोनाल्ड ट्रंप? ‘सोने की चिड़िया’ से कम नहीं है यह आइलैंड
ईरानी अफसर ने कहा कि मरने वालों की संख्या में आगे बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों पर उतरने वाले लोगों को इजराइल और विदेशों में मौजूद हथियारबंद समूहों का समर्थन और हथियार मिले थे. ईरान का कहना है कि उसका कट्टर दुश्मन इजराइल इस तरह की गतिविधियों के पीछे है. पिछले साल जून महीने में इजराइल ने ईरान पर सैन्य हमले भी किए थे.
Iran Protest Update – दूसरी तरफ अमेरिका स्थित मानवाधिकार संगठन HRANA ने शनिवार को कहा कि उसके अनुसार अब तक 3,308 लोगों की मौत हुई है. 4,382 मामलों की अभी जांच चल रही है. HRANA का दावा है कि प्रदर्शनों के दौरान 24,000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया.
