ईरान में बगावत की आग बढ़ती जा रही है. जहां आर्थिक संकट को लेकर तेहरान में विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था. इसी के बाद लोगों का गुस्सा इतना बढ़ा की लोग सरकार के खिलाफ आवाज उठाने लगे. सरकार (Iran Political Crisis) के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. ईरान के इस प्रदर्शन की आग को सुलगाने में देश के निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी ने भी अहम रोल निभाया. रजा पहलवी लगातार प्रदर्शनकारियों से सड़कों पर उतरने की अपील कर रहे हैं.

ईरान के पूर्व पश्चिम-समर्थक सम्राट के बेटे रजा पहलवी ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में देश की सरकार गिर जाएगी. इसी के बाद उन्होंने आगे कहा कि अगर ईरान की इस्लामिक सरकार गिर जाती है तो इस पद पर काबिज होने के लिए वो खुद को उपयुक्त मानते हैं. रजा पहलवी ने दावा किया है कि वो उत्तराधिकारी सरकार का नेतृत्व करने के लिए विशेष रूप से उपयुक्त हैं.

आयतुल्ला अली खामेनेई की सरकार के दूसरे विरोधी, रजा पहलवी के दावे पर सवाल उठा सकते हैं. इसकी वजह यह है कि 1979 की इस्लामी क्रांति के समय उनका परिवार ईरान छोड़कर चला गया था और तब से वो देश में नहीं रहे हैं. पश्चिमी देशों से खामेनेई को सत्ता से हटाने में मदद की अपील करते हुए पहलवी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान की मौजूदा सरकार का गिरना तय है, चाहे बाहर से मदद मिले या न मिले.

Iran Political Crisis – उन्होंने कहा कि विदेशी दखल का मतलब जमीन पर सैनिक भेजना नहीं है, बल्कि लक्षित हस्तक्षेप होना चाहिए, जिससे शासन की दमनकारी मशीनरी कमजोर की जा सके, जैसे रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के नेतृत्व को निशाना बनाना. रजा पहलवी ने कहा, ईरानी लोगों को दुनिया से समर्थन चाहिए, ताकि जानें बचाई जा सकें, उनकी आवाज को मजबूती मिले. लेकिन, मैं साफ कहना चाहता हूं—दुनिया मदद करे या न करे, यह शासन गिरेगा.

Share.
Exit mobile version