Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Bengal Election 2026: अफसरों के ट्रांसफर के खिलाफ HC में याचिका, चुनाव आयोग के फैसले पर बिफरीं ममता; क्या टल जाएंगे तबादले?
    • बहन की शादी की खुशियाँ ‘मातम’ में बदली! दिल्ली से घर आए भाई की ईंट-पत्थरों से कूंचकर निर्मम हत्या; कोहराम
    • Blouse Dispute Brawl: ब्लाउज की सिलाई पर शुरू हुआ महिलाओं का ‘संग्राम’, पुरुषों ने भी भांजीं लाठियां; गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती
    • Mumbai Crime News: मुंबई में बिल्डर का गड्ढा बना ‘काल’, 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत; कंस्ट्रक्शन साइट पर सुरक्षा नियमों की उड़ी धज्जियां
    • नोएडा वालों के लिए बुरी खबर! अगले 2 साल तक नहीं घूम पाएंगे बोटैनिकल गार्डन; ‘वर्ल्ड क्लास’ बनाने के लिए लगा ताला, जानें क्या है नया प्लान?
    • बंगाल चुनाव के लिए ममता का ‘मास्टरस्ट्रोक’! घर बैठे मिलेगा इलाज और ‘लक्ष्मी भंडार’ में बड़ा इजाफा; टीएमसी के घोषणापत्र में वादों की बौछार
    • Supreme Court on Runaway Couple: ऑनर किलिंग के डर से SC पहुँचा कपल, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी सुरक्षा; हाई कोर्ट से संपर्क करने का आदेश
    • Eid-ul-Fitr 2026 Date: देशभर में 21 मार्च को ईद, लेकिन केरल में आज ही हो गई नमाज़; जानें दक्षिण भारत और उत्तर भारत की तारीखों में अंतर की वजह
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 21
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Iran-Israel Conflict: युद्ध से वैश्विक खाद्य संकट का खतरा, 40% महंगी हो सकती है खाने की चीजें; कच्चा तेल $120 के पार होने की आशंका

    Iran-Israel Conflict: युद्ध से वैश्विक खाद्य संकट का खतरा, 40% महंगी हो सकती है खाने की चीजें; कच्चा तेल $120 के पार होने की आशंका

    March 19, 2026 व्यापार 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    पश्चिम एशिया में इस समय जो तनाव चल रहा है, वह अब सिर्फ सीमाओं का विवाद नहीं रह गया है. यह तेजी से एक ऐसे वैश्विक खाद्य संकट में बदल रहा है, जिसकी तपिश बहुत जल्द आपकी रसोई तक पहुंचने वाली है. वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (WFP) के मुताबिक, अगर यह युद्ध जून तक ऐसे ही खिंचता है, तो दुनिया भर में 4.5 करोड़ अतिरिक्त लोग गंभीर भुखमरी का शिकार हो जाएंगे. यह आंकड़ा मौजूदा 31.9 करोड़ के डरावने रिकॉर्ड को भी पार कर जाएगा.

    ईरान युद्ध से कैसे बढ़ रही रसोई की महंगाई

    इस पूरे संकट के केंद्र में होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) है, जो दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापारिक रास्तों में से एक है. 28 फरवरी से शुरू हुए अमेरिकी-इजराइली हमलों के बाद से ही यहां मानवीय सहायता और व्यापार के रास्ते चोक हो गए हैं. दुनिया का 20% तेल और गैस इसी संकरे रास्ते से गुजरता है. ईरान द्वारा इस रास्ते को लगभग ‘बंद’ किए जाने के संकेतों के बाद कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं. सुरक्षा कारणों से जहाजों को लंबे रास्तों से भेजा जा रहा है, जिससे माल ढुलाई 18% तक महंगी हो गई है. कच्चे तेल के महंगे होने का सीधा मतलब है खेतों में ट्रैक्टर चलाने, सिंचाई करने और मंडियों तक अनाज पहुंचाने का खर्च बढ़ जाना.

    असली विलेन कच्चा तेल नहीं, बल्कि यूरिया है

    मनी कंट्रोल की एक खबर के मुताबिक, इस जंग से भले ही तेल की कीमतों पर केंद्रित हों, लेकिन खाद्य सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा और छिपा हुआ खतरा फर्टिलाइजर (उर्वरक) का संकट है. दुनिया भर में इस्तेमाल होने वाले यूरिया का लगभग आधा हिस्सा खाड़ी देशों से होर्मुज के रास्ते ही दुनिया भर में पहुंचता है. अकेले कतर दुनिया के कुल यूरिया उत्पादन में 14% का योगदान देता है.

    लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कतर ने अपने विशाल यूरिया कारखानों में उत्पादन रोक दिया है. गैस की इसी कमी के कारण भारत को भी अपने कई यूरिया प्लांट का उत्पादन घटाना पड़ा है, क्योंकि यहां गैस की उपलब्धता 70% तक गिर गई है. पड़ोसी देश बांग्लादेश में तो गैस की राशनिंग के चलते कई कारखाने बंद ही हो गए हैं. जिसके चलते मध्य पूर्व से यूरिया के निर्यात की कीमतें हाल के हफ्तों में 40% तक बढ़ गई हैं और पिछले साल के मुकाबले यह 60% ज्यादा महंगी हो चुकी हैं.

    गलत समय पर आया है संकट

    यह संकट दुनिया के लिए सबसे गलत समय पर आया है. उत्तरी गोलार्ध में इस समय मुख्य बुवाई का मौसम चल रहा है (मध्य फरवरी से मई की शुरुआत तक). फसल की अच्छी पैदावार के लिए इस समय किसानों को खादों की सबसे ज्यादा जरूरत होती है. जब खाद दोगुनी महंगी होगी या बाजार में मिलेगी ही नहीं, तो किसान क्या करेंगे? मजबूरी में वे खाद का इस्तेमाल कम करेंगे. इसका सीधा असर चावल, गेहूं, मक्का और सोयाबीन जैसी हमारी बुनियादी फसलों की पैदावार पर पड़ेगा.

    भारत, जो अपना 40% से ज्यादा उर्वरक मध्य पूर्व से मंगाता है, वह चावल और गेहूं का प्रमुख निर्यातक है. ब्राजील अपने सोयाबीन के लिए पूरी तरह से आयातित उर्वरकों पर निर्भर है. इन देशों की कृषि उपज में थोड़ी सी भी कमी पूरी दुनिया के खाद्य बाजार को हिला कर रख देगी.

    महंगाई का बम कभी भी फट सकता है

    खेती की लागत बढ़ने और अनाज का उत्पादन घटने का अंतिम बोझ आम उपभोक्ता पर ही गिरता है. जब गेहूं और चावल की पैदावार कम होगी, तो बाजार में इनकी कमी होगी और कीमतें आसमान छूने लगेंगी. भारत जैसी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सरकार पर फर्टिलाइजर सब्सिडी का भारी बोझ पड़ेगा, जो अंततः महंगाई के रूप में सामने आएगा. रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक खाद्य आपूर्ति पहले ही दबाव में थी और अब इस नए संकट ने एक कमजोर सिस्टम को ढहने की कगार पर ला खड़ा किया है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Market Crash Today: सोना-चांदी और सेंसेक्स सब धड़ाम! 4 दिनों में सोने के दाम ₹50,000 गिरे, चांदी ₹15,000 टूटी; जानें निवेश का सही समय

    ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत का ‘प्लान-B’ तैयार! गैस सप्लाई न रुके इसलिए खर्च होंगे ₹600 करोड़; क्या महंगी होगी रसोई गैस?

    ब्लू-चिप कंपनियों को बड़ा झटका! दुनिया की टॉप 500 लिस्ट से बाहर हुए भारत के ये 4 दिग्गज नाम

    LPG ग्राहकों की मौज! e-KYC की झंझट खत्म, सरकार ने जारी किया नया आदेश

    महंगाई का डबल अटैक! 11 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची थोक महंगाई; खाने-पीने की चीजों से लेकर ईंधन तक सब होगा महंगा

    मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी ऑयल कंपनियों को $60 बिलियन के फायदे की उम्मीद; भारत में बढ़ सकते हैं दाम

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.