Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां
    • JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- ‘मोदी सरकार से लें समर्थन वापस’, नारी शक्ति वंदन एक्ट को बताया चुनावी चाल
    • Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली
    • Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा ‘भगता पर्व’, जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि और पूरी महत्ता
    • Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिका पांडेय
    • Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; DA में भी बढ़ोतरी
    • CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अंक
    • CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबिनेट के अहम फैसले
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » IPL 2026: ‘सब तितर-बितर कर दूंगा…’, KKR की टीम और प्लेइंग-11 को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

    IPL 2026: ‘सब तितर-बितर कर दूंगा…’, KKR की टीम और प्लेइंग-11 को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान

    April 15, 2026 खेल 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Virender Sehwag on Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का प्रदर्शन अभी तक सबसे खराब रहा है. उसने 5 मैच खेले हैं और अभी तक जीत का स्वाद नहीं चखा है. मंगलवार (14 अप्रैल) को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मैच में भी टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता नाइट राइडर्स के इस खराब प्रदर्शन की पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने तीखी आलोचना की है. सहवाग ने मैच के बाद कहा कि KKR की रणनीति और बल्लेबाजी का तरीका उनकी समझ से परे है.

    KKR के मैनेजमेंट पर भड़के वीरेंद्र सहवाग

    वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकबज पर पोस्ट-मैच चर्चा में KKR की प्लानिंग पर सवाल उठाए. वीरेंद्र सहवाग का मानना है कि टीम का ऐसा ही बुरा हाल रहा तो आने वाले टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘कुछ समझ में नहीं आ रहा है, आखिर कोचिंग स्टाफ क्या कर रहा है, वो क्या एनालिसिस कर रहे हैं. अगर आप जानते हैं कि आप यहां गलतियां कर रहे हैं, तो आप उन्हें सुधार क्यों नहीं रहे हैं? वही गलतियां क्यों दोहराई जा रही हैं? ऐसे में मुझे लगता है कि एक समय आएगा जब घर के सारे बल्ब बदल दिए जाएंगे. मेरा मतलब है, सब तितर-बितर कर दूंगा.’

    वीरेंद्र सहवाग ने आगे कहा, ‘अगर एक या दो मैच और हार जाते हैं, तो आप देखेंगे कि न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर साथ खेलते हुए नजर आएंगे. कैमरून ग्रीन बाहर बैठे हैं, शायद अजिंक्य रहाणे भी नहीं खेल रहे हैं, कोई और आ जाए उनकी जगह और कप्तान बन जाए. रिंकू सिंह को बाहर किया जा सकता है. यह सब हो सकता है क्योंकि तब ऐसा लगेगा कि हम वैसे भी हार गए हैं, चलो बस बदलाव की कोशिश करते हैं.’

    KKR को पहली जीत की तलाश

    कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें स्थान पर है. उसने 5 में से 4 मैच गंवाए हैं और 1 मैच बारिश के चलते रद्द रहा है. कोलकाता नाइट राइडर्स को अब अपना अगला मुकाबला 17 अप्रैल को गुजरात की टीम के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले में केकेआर की टीम बडे़ बदलाव के साथ उतर सकती है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव सूर्यवंशी को कैसे फंसाया? 100 दिन पहले हार्दिक पंड्या के साथ हुई उस मुलाकात का बड़ा खुलासा

    IPL 2026: ऋतुराज गायकवाड़ पर गिरी गाज! सजा पाने वाले बने दूसरे कप्तान, नीतीश राणा पर भी लगा भारी जुर्माना

    बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना ‘लकी बैट’ करेंगे गिफ्ट, जानें किसे मिलेगा ये खास तोहफा

    IPL 2026: बुमराह को धोया, अब विराट की बारी! वैभव सूर्यवंशी का तूफान, इस दिन टूटेगा कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

    IPL 2026: RCB के ये 5 ‘सस्ते’ खिलाड़ी पड़े सब पर भारी! सिर्फ 11 करोड़ में पलट दी पूरी बाजी

    दिल्ली से इस्लामाबाद तक छाया ‘समीर’ नाम का जादू, इधर रिज्वी ने कूटे रन तो उधर मिन्हास ने मचाया गदर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.