पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में औसत प्रदर्शन और फिर आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में फेल रहे अभिषेक शर्मा आखिरकार अपने रंग में लौट आए. सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ओपनर ने कोलकाता (Abhishek Sharma got a big shock) नाइट राइडर्स के खिलाफ एक बेहतरीन पारी खेली और टीम को तेज शुरुआत दिलाई. अभिषेक की पारी ने सनराइजर्स को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.
ईडन गार्डन्स में गुरुवार 2 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2026 के छठे मैच में अभिषेक शर्मा ने जितनी जोरदार बैटिंग की, उतना ही आक्रामक उनका बर्ताव भी रहा और यही उन पर भारी पड़ा. मैच के दौरान उन्होंने एक मौके पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जो स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई. इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर IPL तक, इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाता. यही अभिषेक के साथ हुआ और BCCI की ओर से IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 का दोषी पाते हुए अभिषेक की सैलरी से 25 पर्सेंट हिस्सा काट दिया.
इसे भी पढ़ें – IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।
BCCI के नियमों के मुताबिक, IPL के हर मैच के लिए प्लेइंग-11 में शामिल हर खिलाड़ी को 7.5 लाख रुपये मिलते हैं. ये लीग की सभी टीमों पर एक समान रूप से लागू होता है और खिलाड़ियों की ऑक्शन सैलरी से अलग होते हैं. यानि अभिषेक शर्मा को भी KKR के खिलाफ मैच के लिए 7.5 लाख रुपये मिलने थे.
Abhishek Sharma got a big shock – मगर BCCI ने इस मैच फीस का 25 पर्सेंट काटने का ऐलान किया, जिसके चलते अभिषेक की इस मैच की सैलरी से 1,87,500 रुपये कट गए और उनके खाते में सिर्फ 5,62,500 रुपये ही आएंगे. अभिषेक की सिर्फ सैलरी ही नहीं कटी बल्कि लेवल-1 के अपराध का दोषी पाते हुए उनके खाते में 1 डिमेरिट पॉइंट भी जुड़ गया. अगर 4 डिमेरिट पॉइंट्स होते हैं तो खिलाड़ी पर कम से कम 1 मैच का बैन भी लगता है.


