वैभव सूर्यवंशी जैसा कोई नहीं. पहली गेंद पर बुमराह को छक्का लगाने वाले इस करिश्माई खिलाड़ी के बारे में ये तो कहना पड़ेगा. लोगों को इसी मुकाबले का इंतजार था. मन में सवाल था कि जब पहली बार वैभव से टकराएंगे बुमराह तो क्या होगा? क्या वैभव बुमराह की भी पहली गेंद पर सिक्स लगाएंगे? इस सवाल का जवाब अब (Vaibhav Suryavanshi’s storm) दुनिया के सामने हैं. लेकिन, बुमराह के खिलाफ पहली गेंद पर लगा वो सिक्स तो बस ट्रेलर है. अभी तो ये पार्टी शुरू हुई है.
इसे भी पढ़ें – IPL 2026: RCB के ये 5 ‘सस्ते’ खिलाड़ी पड़े सब पर भारी! सिर्फ 11 करोड़ में पलट दी पूरी बाजी
अब सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली को लपेटे में कैसे लिया? तो इसका मतलब विराट के रिकॉर्ड को खतरे में डालने से है. वो रिकॉर्ड जो बुमराह से जुड़ा है. उनके खिलाफ छक्के लगाने से जुड़ा है. दरअसल, आज तक IPL की पिच पर विराट कोहली ने जितने छक्के जसप्रीत बुमराह के खिलाफ लगाए हैं, उतने किसी और ने नहीं मारे.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली से इस्लामाबाद तक छाया ‘समीर’ नाम का जादू, इधर रिज्वी ने कूटे रन तो उधर मिन्हास ने मचाया गदर
Vaibhav Suryavanshi’s storm – विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह के खिलाफ IPL के पावरप्ले में 40 गेंदों पर 3 छक्के लगाए हैं. गुवाहाटी में बुमराह की पिटाई का ट्रेलर दिखाकर वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने की दिन, जगह और तारीख भी तय कर दी है. हालांकि, उससे पहले विराट कोहली के पास बुमराह के खिलाफ पावरप्ले में अपने छक्कों की संख्या को बढ़ाने का एक मौका मिलेगा. ऐसा वो 12 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले में कर सकते हैं.


