पंजाब ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सशक्त नेतृत्व में फास्टट्रैक पंजाब पोर्टल के फेज-2 का शुभारंभ कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। अब निवेशकों को एक छत के नीचे पूरे 173 सरकारी सेवाएं उपलब्ध होंगी, जो पंजाब को देश का सबसे निवेश-अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में (173 services under one roof) मील का पत्थर साबित होगा।

 पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट (RTBA) के तहत किए गए क्रांतिकारी सुधारों ने भूमि आबंटन, निर्माण अनुमति, पर्यावरण मंजूरी और PSIEC औद्योगिक पार्कों से जुड़ी दस बड़ी मंजूरियों को भी फास्ट-ट्रैक में शामिल कर लिया है। ये सभी सेवाएं अब इसी एक छत के नीचे, पूरी तरह ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें – पंजाब में सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती: ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, 5 साल रखरखाव और पंचायत की संतुष्टि अनिवार्य

सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि स्वीकृत औद्योगिक पार्कों में आने वाली पात्र परियोजनाओं को मात्र 5 कार्यदिवसों में सैद्धांतिक मंजूरी मिल जाएगी। दुनिया के सबसे तेज़ औद्योगिक क्षेत्र भी इस गति का मुकाबला नहीं कर सकते। भगवंत मान सरकार ने साबित कर दिया कि नौकरशाही को निवेशकों का सबसे बड़ा सहयोगी बनाया जा सकता है।

173 services under one roof – गैर-RTBA मामलों में भी अब अधिकतम 45 कार्यदिवसों में सभी मंजूरियां अनिवार्य रूप से पूरी हो जाएंगी। पहले जहाँ सालों लग जाते थे, वहीं अब कानूनी समय-सीमा के साथ एक छत के नीचे 173 सेवाओं का पूरा लाभ मिलेगा। यह विश्वास निवेशकों में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

 

Share.
Exit mobile version