राजस्थान: हर साल सम्पूर्ण विश्व में 08 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ‘(International Womens Day) मनाया जाता है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है। ऐसी ही एक महिला का परिचय हम आज आपको यहां करवा रहे है,जिन्होंने अपने क्षेत्र में राजकीय पद पर रहते हुए ड्यूटी का निर्वहन किया, साथ ही साथ जन सेवा का कार्य भी बखूबी से किया। अनूपगढ़ के राजकीय आयुर्वेद औषधालय में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सा प्रभारी डॉ सीमा चौहान ब्लॉक क्षेत्र में एकमात्र आयुर्वेद महिला चिकित्सक है।इन्होंने अपने पद पर रहकर राजकीय सेवा तो की ही है मगर साथ ही साथ कोरोना काल में जन सेवा का कार्य भी बखूबी किया है।

इसे भी पढ़ें – केले के रेशे से बनेगी टोपी, चप्पल, फुट मैट, बैग, टोकरी, नाबार्ड ने चलाई सूक्ष्म उद्यमिता विकास योजना

International Womens Day – कोरोना की पहली लहर से लेकर तीसरी लहर तक डॉ चौहान ने कोरोना संक्रमित मरीजों के घर जाकर आयुर्वेद औषधियां वितरित करवाई है तथा समय-समय पर आयुर्वेद काढा शिविर व अन्य आयुर्वेद शिविर का भी आयोजन करवाया गया है। डॉक्टर चौहान ने बताया कि उनके साथ राजकीय आयुर्वेद औषधालय में नर्सिंग कर्मी अंजू है जिन्होंने इस कार्य में उनका भरपूर सहयोग किया है।कोरोना से ठीक हुए मरीजो को कोरोना के बाद अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ा। इस पर आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा चौहान ने पोस्ट कोविड आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर पोस्ट कोविड मरीजों का इलाज किया है।पूरे अनूपगढ़ के साथ-साथ आसपास क्षेत्र के लोगों को भी डॉक्टर सीमा चौहान पर गर्व है।

इसे भी पढ़ें – प्रभु के उत्सव में शामिल होना मानव का सौभाग्य – देवी ममता,विशाल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरू

कोरोना काल में बेहतर कार्य करने पर डॉ सीमा चौहान को सामाजिक संगठनों के द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। डॉक्टर सीमा चौहान अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर अनेक समाज सेवा के कार्य में भी जुटे हुए हैं।आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा चौहान ने बताया कि आयुर्वेद में पुरानी और गंभीर से गंभीर बीमारियों का भी इलाज संभव है और अनूपगढ़ क्षेत्र के लोग जो काफी लंबे समय से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त थे वे आयुर्वेद अपनाने से ठीक हुए हैं।

Share.
Exit mobile version