Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Energy Security: दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात
    • West Bengal News: हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी
    • Rahul Gandhi in Assam: जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान
    • बड़ी खबर: राघव चड्ढा पर AAP का कड़ा एक्शन! राज्यसभा उप नेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी पाबंदी की मांग
    • Rahul Gandhi vs Govt: CAPF विधेयक पर राहुल का तीखा हमला! एनकाउंटर में पैर गंवाने वाले जांबाज का वीडियो शेयर कर पूछे कड़े सवाल
    • West Bengal News: मालदा में जजों को बनाया बंधक! सुप्रीम कोर्ट भड़का, कहा—”ये जंगलराज है”, CBI-NIA जांच की तैयारी
    • Raja Ravi Varma Record: राजा रवि वर्मा की पेंटिंग ने रचा इतिहास! अरबपति साइरस पूनावाला ने करोड़ों में खरीदी ‘यशौदा-कृष्ण’ की तस्वीर
    • Nashik Police Controversy: आरोपियों से ‘कानून का गढ़’ बुलवाने पर विवाद, नासिक पुलिस के एक्शन पर उठे सवाल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 2
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मासूम सी शक्ल, कांड खौफनाक… 12 साल की लड़की ने 4 साल के बच्चे को मार डाला, फिल्मी स्टाइल में दफन की लाश

    मासूम सी शक्ल, कांड खौफनाक… 12 साल की लड़की ने 4 साल के बच्चे को मार डाला, फिल्मी स्टाइल में दफन की लाश

    March 21, 2025 क्राइम 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    4 साल का देवराज वंशकार… अचानक लापता हो गया. मजदूर मां-बाप ने उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला. मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर खोज की गई, लेकिन देवराज का कोई (innocent candy scandal is creepy) पता नहीं चला. पुलिस ने किडनैपिंग की आशंका से केस दर्ज कर लिया और तफ्तीश शुरू कर दी. इस बीच पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली. उसमें मासूम देवराज पड़ोस की 12 साल की लड़की के साथ जाते दिखा. पुलिस ने उस नाबालिग लड़की से पूछा ‘देवराज कहां है?’ उसने बोला, ‘वो उसे वापस घर छोड़ आई थी…’ लेकिन, पुलिस ने जब सख्ती दिखाई तो मासूम दिखने वाली उस नाबालिग लड़की ने जो बताया उसे सुन पुलिस भी हैरान रह गई. 12 साल की वो लड़की मासूम नहीं बल्कि खूंखार कातिल निकली…

    innocent candy scandal is creepy – रौंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना मध्य प्रदेश के ग्वालियर की है. पुलिस ने मासूम देवराज वंशकार का शव एक गड्ढे से बरामद किया है. कातिल लड़की ने उसे मारकर गड्ढे में डालकर उसे पत्थरों से दफना दिया था. आखिर उसने मासूम को क्यों मारा? इस सवाल का जवाब पुलिस आरोपी लड़की से पूछ रही है. उससे पूछताछ जारी है. आरोपी लड़की के पिता भी मजदूर हैं. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है. हर कोई मासूम की हत्या से खौफजदां, तो कातिल लड़की की हरकत को सुन हैरान हैं.

    मजदूरी करने गए मां-बाप, गायब मिला मासूम बेटा

    घटना ग्वालियर के डीईओ ऑफिस के बराबर निर्माणाधीन हॉस्टल की है. यहां यूपी के ललितपुर निवासी राजकुमार वंशकार दो महीने पहले मजदूरी के लिए अपने परिवार के साथ आया था. वह सिरोल कॉस्मो आनंदा टाउनशिप में मजदूरी करने लगा. उसका परिवार, जिसमें पत्नी और चार बच्चे, वह सभी एक निर्माणाधीन हॉस्टल में रह रहे थे. मंगलवार को रोजाना की तरह राजकुमार और उसकी पत्नी मजदूरी करने चले गए. घर में चारों बच्चे रह गए. जब दोनों पति-पत्नी काम से वापस लौटे तो घर में उनका दूसरे नंबर का बेटा देवराज वंशकार गायब था. उसकी उम्र 4 साल थी. दोनों पति-पत्नी ने काफी तलाश किया लेकिन वह नहीं मिला.

    12 साल की लड़की के साथ जाते दिखा मासूम

    जानकारी इलाके के सिरोल थाने पर पुलिस को दी. पहले पुलिस ने गुमशुदगी का मामला जान देवराज की तलाश की. लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो उसके अपहरण की आशंका को देख किडनैप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस मासूम देवराज की तलाशी में जुट गई. इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. इसी बीच एक फुटेज में देवराज एक नाबालिग लड़की के साथ जाते दिखा. जिस लड़की के साथ देवराज जाते दिखा वो उसके पड़ोस में रहने वाले एक मजदूर परिवार की बेटी है. यह लोग टीकमगढ़ के रहने वाले हैं और 2 महीने पहले ही वह भी यहां मजदूरी के लिए आए हुए हैं.

    उफ्फ! गला दबाया, पत्थर से कुचला और गड्ढे में दफनाया

    पुलिस ने उस 12 साल की लड़की से देवराज के बारे में पूछा, इसपर लड़की ने बताया कि वह बेर तोड़ने के लिए उसे अपने साथ ले गई थी. बाद में उसने उसे वापस घर छोड़ दिया. पुलिस ने एक बार लड़की की बात को सच माना. इसी बीच मासूम देवराज की छोटी बहन बार-बार कहने लगी कि ‘भैया को वो वापस नहीं लाई.’ पुलिस ने उसके बाद लड़की से सख्ती से पूछा, जिसपर लड़की टूट गई और उसने सच कुबूला.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में ‘पाक’ जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़! 2017 से सक्रिय थे संदिग्ध, पलवल और नूंह से 4 गिरफ्तार

    MP के बिजली उपभोक्ताओं की चांदी! अब 15 मई तक उठाएं विद्युत समाधान योजना का लाभ

    रीवा में इंसानियत शर्मसार! किडनी ट्रांसप्लांट के नाम पर 56 लाख की ठगी, पुलिस ने दबोचा शातिर जालसाज

    मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी पर मचा घमासान, भारतीय किसान संघ ने 15 मई से आंदोलन का किया ऐलान

    सीधी कलेक्टर ने रात में किया औचक निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं; ताबड़तोड़ आदेश जारी

    बड़ी खबर! 22 हजार स्कूलों की 1.22 लाख सीटों पर आज निकलेगी लॉटरी, आपके बच्चे को मिलेगा फ्री एडमिशन?

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.