पानीपत : इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पानीपत से पंजाब के डेराबस्सी तक (district presidents brother missing) रूट पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। कई स्थानों पर वह अकेले कार में दिखाई दिए।
इसके बाद पंजाब के डेराबस्सी में उनके साथ कार में एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस की टीम छानबीन में जुटी है। एसपी ने सीआईए-2 को प्रकरण की जांच सौंपी। उधर, जिलाध्यक्ष के भाई के अपहरण से कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश है। मंगलवार को कार्यकर्ता सचिवालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे।
इसे भी पढ़ें – DG आलोक राय आज होंगे सेवानिवृत्त, नए नाम पर मंथन तेज… सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला
इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने बताया कि उनके भाई जयदीप राठी शनिवार को अपने फॉर्म हाउस पर जाने के लिए सुबह नौ बजे सेक्टर-18 स्थित घर से निकले थे। इसके बाद वह घर पर वापस नहीं आए। रात को करीब आठ बजे उनका मोबाइल नंबर भी बंद हो गया। उन्होंने थाना सेक्टर-13-17 थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उन्होंने कुछ व्यक्तियों पर जयदीप राठी का अपहरण करने के आरोप लगाए।
district presidents brother missing – आरोपियों के साथ उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आशंका है कि रंजिश के तहत ही उनका अपहरण हुआ है। पुलिस टीम उनकी तलाश में जुटी है। एसपी ने सीआईए-2 टीम को प्रकरण की जांच सौंपी है। पुलिस ने पंजाब के डेराबस्सी स्थित टोल से जयदीप राठी की कार बरामद कर ली है।
