- नवमी को होगा कन्या भोज और शाम को होगा जागरण
रायबरेली। क्षेत्र के मऊ बाजार में नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्रामवासियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना की गई। जहां रोजाना क्षेत्र के हजारों भक्त शाम को माँ की आरती में शामिल हो पूजा अर्चना करते है।
आगामी 14 अक्टूबर को प्रातः कन्या भोज और शाम को जागरण पार्टी द्वारा माँ के सभी रूपों का वर्णन एवं उनके सभी अवतारों का संगीत के माध्यम से गुणगान किया जाएगा। कन्या भोज के आयोजन में सभी ग्रामवासी इष्ट मित्रों सहित मां के दरबार में आकर प्रसाद ग्रहण करेंगे।
माँ के दरबार में नित्य प्रति शाम को आरती पूजा में मुख्य रूप से सत्येंद्र प्रताप सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, राजू सिंह, बलि करण सिंह, दीपू सिंह आनंद सिंह, शुभम सिंह, हरिओम सिंह, अजय गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, मथुरा गुप्ता, रामचंद्र सोनी, विनोद सोनी, शिव चंद सोनी, राजू सोनी, मोती सोनी, विजय सोनी, अजय सोनी, गोलू सोनी, रोहित गुप्ता, अजय यादव, अनुराग सोनी, रजनीकांत तिवारी, सतीश सिंह आदि भक्त गण उपस्थित रहते हैं।