- एक बार फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के भाव
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के लगातर बढ़ रहे दामों को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि इस बार सरकार आम जनता को दीवाली भी खुशी से मनाने नही देगी। बता दें कि आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। जिसमें डीजल के डैम 33 से 37 पैसे बढ़े तो पेट्रोल के दाम 30 से 35 पैसे बढ़े हैं।
वहीं कई राज्यों में तो इसके दाम 100 के पार पहुंच गए है। तेल कीमतों में लगातार हो रहा इजाफा आम जनता के लिए परेशानी बन रहा है। बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल के दाम 106.54 रुपए लीटर हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत 112.44 हो गयी है, जो सबसे ज्यादा है।
बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ऐसे राज्य हैं जहां पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।