कुक्षी : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज कहा कि महंगाई और बेरोजगारी आज देश की सबसे बड़ी समस्याएं हैं और रोजगार देने वाली कंपनियों को कुछ उद्योगपतियों के हाथों में देने से देश को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। श्रीमती वाड्रा मध्यप्रदेश के धार जिले के कुक्षी में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रहीं थीं। इस दौरान उन्होंने आदिवासीबहुल इस क्षेत्र में कहा कि जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने कभी आदिवासियों (Inflation And Unemployment) की संस्कृति बदलने की कोशिश नहीं की। उनकी नीतियों से आदिवासियों का भला हुआ।
इसे भी पढ़ें – शिवराज की केजरीवाल को सीख, झूठ के शीश महल से बाहर निकलें
इसी क्रम में उन्होंने कहा कि युवाओं की बेरोजगारी और महंगाई इस समय की सबसे बड़ी समस्या है। सरकारी पद खाली पड़े हैं। अधिकतर रोजगार पहले सरकारी बड़ी कंपनियों से आते थे, लेकिन अब सरकार ने उन्हें कुछ उद्योगपतियों के हाथों में सौंप दिया, जो बेरोजगारी का बड़ा कारण है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि क्या किसी को पता है कि अडानी और अंबानी जैसे उद्योगपति क्या बनाते हैं। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगपतियों को कोरोना और जीएसटी जैसी चीजों ने बर्बाद कर दिया। जीएसटी के कारण महंगाई इतनी ज्यादा बढ़ रही है।
इसे भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार : कमलनाथ
Inflation And Unemployment – श्रीमती वाड्रा ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्याज के दाम बढ़ने पर सरकार को घेर लेते थे, लेकिन अब वे कुछ नहीं बोल रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने 22 हजार घोषणाएं कीं, लेकिन 22 भी पूरी नहीं कीं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार की छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार से तुलना भी की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में आवारा पशुओं की समस्या को भी गौठान बना कर दूर किया गया, जिनसे अब रोजगार भी पैदा हो रहा है।

