देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने के कारण 8 लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा 66 से ज्यादा बीमार लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. सीएम मोहन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं तो वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार और बीजेपी पर हमला (Indore got poison in exchange for votes) बोला है. प्रशासन ने बताया कि 3 लोगों की मौत दूषित पानी के कारण हुई और 5 लोगों की मौत कार्डियक अटैक से हुई है.
जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंदौर में दूषित पानी पीने से चार लोगों की मृत्यु होना अत्यंत दुखद और चिंताजनक है.मोहन यादव आपकी सरकार पूर्ण रूप से विफल हो चुके हैं. आपकी सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार हमारे इंदौर के निर्दोष लोगों की जान ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें – इंदौर के भागीरथपुरा में ‘नहर’ जैसा पानी पीकर 100 से ज्यादा बीमार, गली-गली में बिछी हैं उल्टियों की कतारें!
उन्होंने कहा कि इंदौर के मेरे सभी प्रिय परिजनों, आपने भाजपा का सांसद जितवाया, 9 में से 9 विधायक भाजपा के जितवाए, नगर निगम में भाजपा का महापौर जितवाया, इंदौर ने भाजपा को दो दो मंत्री दिए और मुख्यमंत्री स्वयं इंदौर के प्रभारी मंत्री हैं. इतना सब देने के बाद भी भाजपा ने आपको पानी में जहर दिया. लाखों वोट देने के बाद भी भाजपा आपकी जान लेकर आपको अभिवादन करना चाहती है.
Indore got poison in exchange for votes – मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देर रात जोनल अधिकारी शालिग्राम शितोले और प्रभारी असिस्टेंट इंजीनियर (पीएचई) योगेश जोशी को सस्पेंड कर दिया है. इसके अलावा तीन सदस्यों की जांच समिति बनाई गई है. सीएम ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है.
