दिल्ली से गोवा जा रही एक Indigo Flight न के पायलट के साथ यात्री ने बदसलूकी की है. जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि उड़ान में देरी से नाराज एक यात्री ने पायलट को थप्पड़ मार दिया.

इसे भी पढ़ें – बंगाल के पुरुलिया में साधुओं पर हमला, पुलिस ने 12 लोगों की गिरफ्तार किया

जाने क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना रविवार शाम 7 बजे की है. Indigo Flight 6E 2175 दिल्ली से गोवा जा रही थी. फ्लाइट को सुबह 7.40 बजे दिल्ली से गोवा के लिए उड़ान भरनी थी. लेकिन घने कोहरे की वजह से उड़ान में लगातार देरी होती रही. सुबह से दोपहर तक फ्लाइट में देरी का शेड्यूल अनाउंस होता रहा. वहीं, जब कैप्टन देरी पर घोषणा कर रहे हैं, इसी दौरान अचानक, पीले रंग की हुडी पहने हुए यात्री कैप्टन के पास दौड़ता है और उसके चेहरे पर थप्पड़ जड़ देता है.

इसे भी पढ़ें – नीतीश कुमार ने I,N.D.I.A. का संयोजक बनने से किया इंनकार

दिल्ली पुलिस कर रही है कार्रवाई

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में शिकायत मिली है और हम उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं.’’ बता दें कि, इस वीडियो क्लिप में पायलट पर हमला करने वाले यात्री पर चालक दल के अन्य सदस्य घटना के बाद चिल्लाते दिख रहे हैं.

Share.
Exit mobile version