Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » आम नागरिकों के लिए खोले गए नौसेना के अस्पताल, ऑपरेशन समुद्र सेतु-II के तहत 7 जहाज किए गए तैनात

    आम नागरिकों के लिए खोले गए नौसेना के अस्पताल, ऑपरेशन समुद्र सेतु-II के तहत 7 जहाज किए गए तैनात

    May 4, 2021 टेक्नोलॉजी 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कोरोना के खिलाफ देश की तीनों सेनाएं जुट गई हैं और कोविड से जंग में जरूरी हथियार यानि चिकित्सीय सहायता लाने के लिए सात समुंदर पार तक जा रही हैं। इसी कड़ी में देश की नौसेना ने भी कमान संभाल ली है और विदेशों से लिक्विड ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और उससे जुड़े मेडिकल उपकरण भारत लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II के तहत कार्य कर रही हैं।

    PM @narendramodi was informed that medical personnel in the Navy have been redeployed at various locations in the country to manage Covid duties.
    Moreover, Naval Personnel getting Battle Field Nursing Assistant Training will be deployed on Covid duties.@indiannavy pic.twitter.com/Im8rcaZUdM

    — PB-SHABD (@PBSHABD) May 3, 2021


    पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के कोविड संबंधी प्रयासों की समीक्षा की

    इसी के मद्देनजर नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके कोविड संकट के दौरान नौसेना की ओर से किये जा रहे इंतजामों के बारे में जानकारी दी। समीक्षा के दौरान एडमिरल करमबीर सिंह ने पीएम मोदी को अवगत कराया कि विदेशों से लिक्विड ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनर और उससे जुड़े मेडिकल उपकरण भारत लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-II लॉन्च किया गया है। इस मिशन के लिए भारतीय नौसेना ने 7 जहाजों को तैनात किया है। ​

    आम नागरिकों के लिए खोले गए नौसेना के अस्पताल

    ​नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने ​​यह जानकारी भी दी कि नौसेना लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ा रही है। साथ ही बताया कि विभिन्न शहरों में नागरिकों के उपयोग के लिए नौसेना के अस्पताल खोले जा रहे हैं। कोविड-19 के खिलाफ देश की लड़ाई के समर्थन में 7 भारतीय जहाजों आईएनएस कोलकाता, कोच्चि, तलवार, तबर, त्रिकंद, जलाश्व और ऐरावत को तैनात किया गया है। सभी जहाज विभिन्न देशों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन से भरे क्रायोजेनिक कंटेनरों और संबंधित चिकित्सा उपकरणों को भारत लाने के मिशन पर जुटे हैं।

    बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से की जा रही आपूर्ति

    उन्होंने पीएम मोदी को इस बात से भी अवगत कराया कि भारतीय नौसेना सभी राज्यों में नागरिक प्रशासनों की सहायता के लिए पहुंच गई है। नौसेना की ओर से अस्पताल के बेड, परिवहन और ऐसी अन्य चीजों के लिए मदद करने की पेशकश की गयी है। उन्होंने पीएम को यह भी बताया कि कोविड संबंधी कार्यों के प्रबंधन के लिए नौसेना के चिकित्सा कर्मियों को देश के विभिन्न अस्पतालों में तैनात किया गया है। कोविड अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों को बढ़ाने के लिए नौसेना के कर्मियों को बैटल फील्ड नर्सिंग असिस्टेंट ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अलावा उन्होंने यह जानकारी भी दी कि भारतीय नौसेना ऑक्सीजन कंटेनरों के साथ-साथ बहरीन, कतर, कुवैत और सिंगापुर से भारत को अन्य आपूर्ति कर रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख

    एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार

    जनरल नरवणे की किताब ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ पर बढ़ी हलचल, दिल्ली पुलिस पेंगुइन से पूछेगी सवाल

    दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर्स हो रहे हैं शामिल

    वंदे मातरम् को लेकर नई गाइडलाइंस जारी, क्या खड़ा होना है अनिवार्य?

    बंगाल के युवाओं और किसानों की चांदी! ममता सरकार देगी हर महीने भत्ता, जानें कैसे करना होगा आवेदन

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.