Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, February 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Independence Day 2023:परेड ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, कई रूट डायवर्ट, पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी – Full Dress Rehearsal For Independence Day At Parade Ground In Chandigarh

    Independence Day 2023:परेड ग्राउंड में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, कई रूट डायवर्ट, पूरे चंडीगढ़ में सुरक्षा कड़ी – Full Dress Rehearsal For Independence Day At Parade Ground In Chandigarh

    August 13, 2023 हरियाणा 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    Full dress rehearsal for Independence Day at Parade Ground in Chandigarh

    चंडीगढ़
    – फोटो : अमर उजाला


    स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर रविवार को चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस समेत एनसीसी और स्कूली बच्चों ने परेड ग्राउंड में फुल ड्रेस रिहर्सल की। करीब दो घंटे तक इस रिहर्सल में जवानों ने अपने हुनर दिखाए। इस दौरान सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने भी अभ्यास किया।

    रिहर्सल में शहर के अलग-अलग स्कूल के बच्चे, एनसीसी और पुलिस के जवानों ने अपने करतब दिखाकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान रिहर्सल टीम की तारीफ भी की गई। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान यूटी प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। 

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर सुबह 8:30 बजे से सेक्टर-3 बोगनवेलिया गार्डन और सेक्टर-17 परेड ग्राउंड में रिहर्सल की गई। तैयारियों को लेकर शहर में कई जगहों पर ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया। सुबह 8:00 से लेकर सुबह 10:15 तक लोगों को कुछ सड़कों से गुजरने नहीं दिया गया। ऐसे में कुछ सड़कों पर जाम भी दिखा।

    15 अगस्त को भी बंद रहेंगी सड़कें

    स्वतंत्रता दिवस समारोह के फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिन रूट पर आम ट्रैफिक बंद था, वह 15 को भी बंद रहेंगी। ऐसे में लोगों को पहले से ही वैकल्पिक रूट्स तय करने होंगे ताकि वह जाम से बच सकें। इसके अलावा 15 अगस्त के दिन परेड ग्राउंड में सम्मानित होने वाले लोगों की सूची प्रशासन आज जारी कर सकता है। यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और आम नागरिकों को मुख्य अतिथि द्वारा उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।

    शहर में सुरक्षा कड़ी

    स्वतंत्रता दिवस को लेकर चंडीगढ़ पुलिस पिछले कई दिनों से सार्वजनिक स्थान, शापिंग मॉल और बस स्टैंड पर जांच अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध घूमने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट पर पंचकूला, मोहाली और जीरकपुर बैरियर पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सेक्टर-17 परेड ग्राऊंड को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। इसके अलावा 15 अगस्त को कैट, ज्यूडिशियल कांप्लेक्स, सेक्टर-22 के शोरूमों पर जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ऑपरेशन के बाद पूर्व सैनिक के पेट में छूटा सामान, डॉक्टर के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

    अब्दुल रहमान के पोस्टमार्टम के बाद एक्शन मोड में पुलिस, खंगाली जा रही है संदिग्ध की कुंडली

    एक महिला और 9 जिलों में जमानत! हरियाणा पुलिस ने पकड़ा फर्जीवाड़ा, जानें कैसे खेला पूरा खेल

    हरियाणा में 4227 पदों पर बंपर भर्ती! आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू, यहाँ देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरी डिटेल

    दिग्विजय चौटाला का छलका दर्द, बोले- ‘BJP के साथ गठबंधन न करते तो आज JJP का ये हाल नहीं होता’

    सूरजकुंड हादसे में पहली बड़ी गिरफ्तारी! झूला कंपनी का मालिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.