भारत से मुकाबला करने की पाकिस्तान को ललक खूब रहती है. लेकिन, जब हार मिलती है तो उनकी बौखलाहट भी उतनी ही दिखती है. फिर चाहे वहां के क्रिकेट फैंस हों या पूर्व क्रिकेटर, सबका हाल (Shahid Afridi’s angry outburst) एक जैसा ही दिखता है. अब शाहिद अफरीदी को ही ले लीजिए. भारत के खिलाफ बड़ी-बड़ी डिंगे हांकने वाले शाहिद अफरीदी को कोलंबो में मिली हार हजम नहीं हुई. पाकिस्तान की हार से जनाब इतने बौखला गए कि उन्होंने अपने दामाद यानी शाहीन अफरीदी को भी नहीं बख्शा.
बाबर, शाहीन, शादाब को बाहर करो- शाहिद
भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से बड़ी हार का सामना करना पड़ा. उस हार पर शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के एक टीवी शो में बैठकर अपनी राय रखी. उन्होंने 3 खिलाड़ियों पर निशाना साधा, जिनमें एक नाम शाहीन अफरीदी का भी रहा, जो कि उनके दामाद भी हैं. शाहिद अफरीदी ने भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद टीवी शो में कहा कि अगर मुझे फैसला करना हो तो मैं बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान को टीम से बाहर निकालना चाहूंगा.
Shahid Afridi’s angry outburst – शाहिद अफरीदी ने कहा कि ये लंबे समय से टीम के साथ हैं पर रिजल्ट वैसा नहीं मिल पा रहा, जैसा मिलना चाहिए. इसलिए अब वक्त आ गया है जब इन तीनों को बाहर कर नए खिलाड़ियों को चांस देना चाहिए.
शाहिद अफरीदी से इत्तेफाक रखते हैं मोहम्मद यूसुफ
शाहिद अफरीदी की इस बात से पर्व पाक क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ भी इत्तेफाक रखते दिखे. उन्होंने भी अपने एक्स हैंडल पर बाबर, शाहीन और शादाब को बाहर कर नए खिलाड़ियों को मौका देने की वकालत की. मोहम्मद यूसुफ के मुताबिक इन तीनों खिलाड़ियों का T20 करियर अब ओवर है.


