IND vs AUS T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांज मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कल खेला गया. इस मैच में पहली बार सूर्यकुमार यादव के हाथ में टीम इंडिया की कमान दी गई. वहीं, पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में एक शानदार कप्तानी पारी खेली. जिसकी बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से मात दे दी.
ये भी पढे़ं – India Vs Australia: पांच मैचों की T20 Series आज से शुरु, गुवाहाटी में होगा पहला मैच
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने लगाया अर्धशतक
कप्तान सूर्यकुमार यादव और इशान किशन के अर्धशतक और दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से भारत ने गुरुवार को रोमांचक पहले टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस सीरीज का दूसरा मैच 26 नवंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.
ये भी पढे़ं – ICC U19 Cricket World Cup श्रीलंका से किया गया स्थानांतरित, अब दक्षिण अफ्रीका में होगा टूर्नामेंट
एक गेंद शेष रहते हासिल किया लक्ष्य
ऑस्ट्रेलिया के 209 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने सूर्यकुमार की 42 गेंद में चार छक्कों और नौ चौकों से 80 रन की पारी और किशन (39 गेंद में 58 रन, पांच छक्के, दो चौके) के साथ तीसरे विकेट की उनकी 112 रन की साझेदारी से 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर जीत दर्ज की। रिंकू सिंह 14 गेंद में 22 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs AUS T20 – बता दें कि, यह लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले 2019 में वेस्टइंडीज के 208 रन के लक्ष्य को हासिल किया था।

