Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » IND vs AFG T20 : अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगा भारत, 1-0 से है आगे

    IND vs AFG T20 : अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज जीतने उतरेगा भारत, 1-0 से है आगे

    January 13, 2024 खेल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    IND vs AFG T20 : भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कल इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारत की टीम इस सीरीज में 1-0 से आगे है।

    इंदौर में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में जीत दर्ज करके भारतीय टीम इस सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी। इस मैच में भारत की प्लेइंग-11 में विराट कोहली की वापसी होगी। जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ियों के लिए यह अनिवार्य हो गया है कि वह अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करके चयनकर्ताओं की नजर में बने रहें।

    ये भी पढ़ें – विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करने में सबसे सर्वश्रेष्ठ है टीम इंडिया : रविचंद्रन अश्विन

    टी20 विश्व कप से पहले भारत की आखिरी सीरीज 

    जून में होने वाले विश्व कप से पहले यह भारतीय टीम के लिए आखिरी टी-20 सीरीज है। जितेश ने ईशान किशन को पीछे छोड़कर विकेटकीपर बल्लेबाज की दौड़ में खुद को आगे कर दिया है।उन्होंने निचले मध्यक्रम में कुछ उपयोगी पारियां खेली हैं और वह अपना दावा पक्का करने के लिए बड़ी पारियां खेलने की कोशिश करेंगे।

    सुंदर की हुई है टीम में वापसी

    वाशिंगटन सुंदर ने भी टीम में वापसी की है। लेकिन वह पहले मैच में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए और ऐसे में उनकी निगाह दूसरे मैच पर टिकी होंगी। इंदौर की पिच अक्सर बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और ऐसे में जितेश और तिलक वर्मा मौका मिलने पर इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

    ये भी पढ़ें – IND vs ENG Test Series : इंग्लैंड के खिलाफ पहले 2 टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान

    भारतीय टीम अफगानिस्तान को हल्के से लेने की गलती नहीं करेगी क्योंकि अफगानिस्तान के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। युवा रहमानुल्लाह गुरबाज़, अज़मतुल्लाह उमरज़ई और अनुभवी मोहम्मद नबी किसी भी तरह के गेंदबाजी आक्रमण को तहस नहस करने की क्षमता रखते हैं।

    गेंदबाजी विभाग में स्टार स्पिनर राशिद खान की अनुपस्थिति के बावजूद अफगानिस्तान के पास मुजीब उर रहमान और नूर अहमद जैसे उपयोगी स्पिनर है। तेज गेंदबाजी विभाग में नवीन उल हक और फजलहक फारूकी अच्छी भूमिका निभा रहे हैं।

    ये भी पढ़ें – अफगानिस्तान क्रिकेट ने 3 खिलाड़ियों पर लगाया प्रतिबंध, खतरे में पड़ सकता है आईपीएल 2024

    भारत की टीम

    IND vs AFG T20 – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

    अफगानिस्तान की टीम

    इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, शराफुद्दीन अशरफ, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद , नवीन उल हक, नूर अहमद, मोहम्मद सलीम, क़ैस अहमद, गुलबदीन नायब, राशिद खान।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।

    IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद मिला बड़ा ‘तोहफा’

    IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!

    क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? मैच से 48 घंटे पहले आया बड़ा अपडेट

    KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक युग?

    RCB बिकी 16,000 करोड़ में! 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदी विराट कोहली की टीम; IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.