पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि (Increasing Fuel Prices) को लेकर मंगलवार को राज्यसभा में विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा किया। इस वजह से सदन की कार्यवाही 10 मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस नेता शक्तिकांत गोहिल ने स्थगन प्रस्ताव दिया था। उनके प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आज विश्व जल दिवस होने का जिक्र किया और जल संरक्षण की दिशा में काम करने की आवश्यकता पर बल दिया था। सदन ने चीन में सोमवार को विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी और कुछ देर मौन भी रखा गया।

इसे भी पढ़ें – निर्विरोध राज्यसभा सांसद बनीं फांगनोन कोन्याक,अभी हैं नागालैंड भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष

Increasing Fuel Prices – सभापति ने इसके बाद आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए और सदन को बताया कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतों के मुद्दे पर कांग्रेस के शक्ति सिंह गोहिल, तृणमूल कांग्रेस की डोला सेन सहित कुछ अन्य सदस्यों ने नियम 267 के तहत नोटिस दिए हैं। सारे नोटिस को अस्वीकार करते हुए उन्होंने शून्य काल के तहत मुद्दे उठाने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सदस्य वंदना चव्हाण का नाम पुकारा।

इसके बाद, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, वामपंथी दलों सहित कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने हंगामा और नारेबाजी शुरु कर दी। नायडू ने सदस्यों को सुझाव दिया कि अनुदान मांगों पर होने वाली चर्चा के दौरान वे इस मुद्दे को उठा सकते हैं लेकिन विपक्षी दलों के सदस्यों पर उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी तेज कर दी।

इसे भी पढ़ें – पंजाब फतेह के बाद विस्तार में जुटी आप, 9 राज्यों में हुई पदाधिकारियों की घोषणा

सभापति ने हंगामा कर सदस्यों को पोस्टर व तख्तियां नहीं प्रदर्शित करने की चेतावनी दी। इसके बाद भी हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Share.
Exit mobile version