नैनीताल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरायणी के अवसर पर रविवार को कुमाऊं के प्रसिद्ध कैंची धाम से सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया और कैंची धाम और घोड़ाखाल के गोल्ज्यू मंदिर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
श्री धामी आज सुबह कैंची धाम पहुंचे और 14 से 22 जनवरी (Inauguration Of Cultural Festival) तक प्रदेश भर के मंदिरों और धार्मिक स्थलों में होने वाले सांस्कृतिक उत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में 22 जनवरी का दिन ऐतिहासिक होगा।
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड में बाहरी लोग नही खरीद पाएंगे खेती की जमीन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने नए साल पर जारी किया आदेश
Inauguration Of Cultural Festival – मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिन करोड़ों हिन्दुओं और सनातनियों के आस्था के प्रतीक रामलला अयोध्या में विराजमान होंगे। लंबे समय से इस पल का इंतजार था। उन्होंने कहा कि इस उपलक्ष्य में राज्य के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों में सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने आम लोगों से भी स्वच्छता मुहिम में जुड़ने का आह्वान किया।
इसे भी पढ़ें – उत्तराखंड : असम के मुख्यमंत्री हिमन्त ने पत्नी संग स्वामी चिदानन्द से लिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री ने कैंची धाम नीब करौरी महाराज के आश्रम में राम शिला की साफ-सफाई की। मंदिर परिसर में झाड़ू बुहारा और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद उन्होंने मंदिर के दर्शन किये तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। धामी ने इस मौके पर कहा कि कैंची धाम का विकास सरकार की प्राथमिकता है।इस धाम की मान्यता वैश्विक पटल पर पहुंच गयी है। इसलिये राज्य सरकार आने वाले पांच दशकों के हिसाब से कैंची धाम के विकास की योजना तैयार कर रही है।