Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मानवता शर्मसार! मंदबुद्धि युवक को जंजीरों से बांधकर करवाई मजदूरी; सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो मां ने ऐसे पहचाना अपना ‘लाल’
    • Lucky Oberoi Murder Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 संदिग्ध हिरासत में; 38 दिनों से फरार आरोपियों की तलाश तेज
    • Punjab Rape Case Verdict: कपड़ा व्यापारी को 7 साल की सजा, 13 साल बाद पीड़िता की हुई जीत; जानें क्या है पूरा मामला?
    • DBU Controversy: देश भगत यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र और खिलाड़ी; यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप
    • LPG Booking New Numbers: पंजाब के गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! इंडेन, HP और भारत गैस ने जारी किए नए बुकिंग नंबर; अब मिनटों में बुक होगा सिलेंडर
    • सोलर पैनल लगवाने वालों के लिए बड़ी खबर! पंजाब में लागू हुआ नया टैरिफ; 1 अप्रैल से बदल जाएंगे बिजली बिल के गणित, जानें आपको कितना फायदा?
    • पंजाब की जेल में ‘सुरक्षा’ फेल! कैदियों के पास मिले 5 मोबाइल और नशीला सामान; जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, बड़ी साजिश की आशंका
    • Punjab Power Crisis: सुनील जाखड़ ने PSPCL के आंकड़ों को बताया ‘झूठ का पुलिंदा’, भगवंत मान सरकार को दी यह बड़ी चुनौती; जानें पूरा विवाद
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, March 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » झारखंड विधानसभा में ‘मर्यादा’ तार-तार! JMM विधायक की बदजुबानी पर मंत्री ने मांगी माफी; महिला विधायकों का वेल में जोरदार हंगामा

    झारखंड विधानसभा में ‘मर्यादा’ तार-तार! JMM विधायक की बदजुबानी पर मंत्री ने मांगी माफी; महिला विधायकों का वेल में जोरदार हंगामा

    March 17, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांचीः बजट सत्र के सेकेंड लास्ट दिन प्रश्नकाल के दौरान झामुमो विधायक समीर कुमार मोहंती द्वारा एक दिन पूर्व सदन में इस्तेमाल की गई असंसदीय भाषा का मामला जोर शोर से उठा. भाजपा विधायक नीरा यादव ने स्पीकर से आग्रह किया कि इतनी भद्दी भाषा का इस्तेमाल करने वाले विधायक को सदन में माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूल की बच्चियां आई हुई हैं. एक विधायक के ऐसे आचरण का उनपर क्या प्रभाव पड़ेगा. नीरा यादव इतनी नाराज थीं कि वेल में पहुंच गईं. उनका समर्थन विपक्ष की दूसरी महिला विधायकों ने भी किया. मामले को तूल पकड़ता देख संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पूरे सदन की ओर से माफी मांगी और असंसदीय भाषा के इस्तेमाल पर खेद जताया.

    प्रोसिडिंग से हटाई गई असंसदीय टिप्पणी

    इससे पहले महिला विधायकों की नाराजगी को देखते हुए स्पीकर रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि विधायक की असंसदीय टिप्पणी को प्रोसिडिंग से हटा दिया गया है. उन्होंने लोकतांत्रिक मूल्यों का भी हवाला दिया. महिला विधायकों के हंगामे से सदन में कुछ देर के लिए असहज स्थिति उत्पन्न हो गई. स्पीकर ने कहा कि विधानसभा में संसदीय और असंसदीय भाषा की डिक्सनरी है. इसलिए सभी विधायकों को ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जिससे किसी को तकलीफ हो. इसलिए, समीर मोहंती के असंसदीय शब्द की जानकारी मिलते ही उसे प्रोसिडिंग से हटा दिया गया.

    मंत्री सुदिव्य कुमार ने महिला विधायकों की भावना को बताया जायज

    इस पर मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि विपक्षी विधायकों की भावना जायज है. उन्होंने कहा कि जब असंसदीय भाषा का इस्तेमाल हुआ था, उसी समय मामला उठना चाहिए था. फिलहाल, आसन की ओर से नियमन दिया जा चुका है. लिहाजा, महिला विधायकों को शांत हो जाना चाहिए. महिला विधायकों ने आरोप लगाया कि अक्सर सदन में इस तरह की भाषा का इस्तेमाल होता है जो निंदनीय है.

    सदन की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी सबकी

    हंगामा बढ़ा तो संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सदन की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है. भाषण के क्रम में ऐसी कोई बात नहीं होनी चाहिए जिससे ना सिर्फ सदस्य आहत हों, बल्कि सदन की गरिमा आहत हो. उन्होंने कहा कि कल ही असंसदीय भाषा पर आसन से नियमन आ गया था. फिर भी महिला सदस्यों की पीड़ा का सम्मान करते हुए उन्होंने पूरे सदन की ओर से क्षमा याचना की. तब जाकर मामला शांत हुआ.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Dhanbad Crime: धनबाद में विवाहिता का संदिग्ध शव बरामद, पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज; ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

    Railway Update: हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन अब हुई नियमित, नई अमृत भारत एक्सप्रेस को भी मिली हरी झंडी; देखें रूट और टाइम-टेबल

    जब ‘गुरुजी’ खुद बने छात्र! डीसी की पाठशाला में हजारों शिक्षकों ने सीखी भविष्य संवारने की कला; शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल

    Dhanbad Police Action: प्रिंस खान गैंग के खिलाफ “ऑपरेशन लंगड़ा” शुरू, कई गुर्गे दबोचे; पुलिस की लिस्ट में शामिल सफेदपोश और संदिग्ध पत्रकार

    मौत को मात! फ्लैट में लगी भीषण आग, फिर हुआ सिलेंडर ब्लास्ट; भाई-बहन ने दिखाई ऐसी सूझबूझ कि बच गई जान, हर कोई कर रहा सलाम

    पलामू ब्लास्ट कांड में बड़ा एक्शन! गैस एजेंसी मालिक गिरफ्तार, 61 सिलेंडर जब्त; मौत के सामान की ऐसे हो रही थी ‘कालाबाजारी’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.