बिहार के नवादा जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की पारिवारिक विवाद के चलते गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया. गोली की आवाज सुनते ही इलाके में हड़कंप मच गया मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते (husband became murderer) हुए घटना के महज 12 घंटे के अंदर ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें – सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात! ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत खाते में भेजे 10-10 हजार रुपये

नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के पुरानी हरदिया गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे पति गोपाल मिश्रा ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. जांच में सामने आया है कि उनकी बीच किसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी के चलते गोपाल ने देशी कट्टा से पत्नी को गोली मार दी और फिर वह खाली खोखा, दो कारतूस और कट्टा लेकर फरार हो गया. महिला के मौत की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

इसे भी पढ़ें – RLM चीफ के बेटे को मंत्री बनाने पर हड़कंप! नेताओं के सामूहिक इस्तीफे ने खड़े किए कई सवाल, क्या टूट जाएगी पार्टी?

husband became murderer – मृतका के बेटे का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते पापा ने मां को मार डाला. बेटे ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पापा ने मां को बहुत ही करीब से गोली मार दी और फिर वह फरार हो गए. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त किया गया हथियार, खाली खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया किए गए है. पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

 

Share.
Exit mobile version