Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amit Shah on Naxalism in Lok Sabha: नक्सलियों के लिए विपक्ष को दर्द क्यों? लोकसभा में अमित शाह की हुंकार—’जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब होगा’
    • ‘पीएम मोदी ही खत्म करा सकते हैं युद्ध’; उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री की तारीफ कर की सीजफायर की अपील
    • बंगाल चुनाव 2026: नए गठबंधन से बदलेगा वोट बैंक का खेल? जानें किसके साथ जाएंगे अल्पसंख्यक?
    • दिल्ली की गौशालाओं के लिए ₹20 करोड़ से ज्यादा का फंड जारी; अब गायों के संरक्षण को मिलेगी नई ताकत
    • Turkey Entry in Iran-Israel War: ईरान-इजराइल जंग में हो सकती है तुर्किये की एंट्री; इजराइल के ‘ग्रेटर इजराइल’ प्लान पर फिरेगा पानी
    • विपक्ष पंजाब के लोगों को गुमराह करने के लिए 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य योजना के बारे में गलत प्रचार कर रहा है: डॉ. बलबीर सिंह
    • फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी
    • मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में कैबिनेट की ओर से ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ शुरू करने को हरी झंडी; 97 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को हर महीने 1000–1500 रुपए सम्मान राशि मिलेगी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » देहरादून में बादल फटने से तबाही! सहस्त्रधारा में आया सैलाब… बहे होटल, स्कूल में छुट्टी

    देहरादून में बादल फटने से तबाही! सहस्त्रधारा में आया सैलाब… बहे होटल, स्कूल में छुट्टी

    September 16, 2025 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तराखंड के देहरादून से बादल फटने की घटना सामने आई है, जहां सहस्त्रधारा कारलीगाढ़ में बादल फटने से भारी तबाही हुई. बादल फटने से नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. सहस्त्रधारा के नजदीकी इलाकों में भी आपदा का असर देखने को मिला. इसकी वजह से सलोना मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है. सहस्त्रधारा में आधी (cloudburst in Dehradun) रात को बादल फटा, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. सहस्त्रधारा के साथ डोईवाला में भी भारी बारिश के चलते लाल तप्पड़ में देहरादून-हरिद्वार हाईवे का पुल जाखन नदी की बाढ़ में डूब गया.

    बादल फटने के बाद खतरे से बचने के लिए लोग रात को सड़कों पर आ गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि बादल फटने के बाद आए पानी के सैलाब में होटल भी आ गए. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जिला प्रशासन, डीएम ने पहुंचकर मोर्चा संभाला. मौके पर राहत बचाव कार्य भी शुरू कर दिया है. SDRF, NDRF की टीम जेसीबी की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हुई हैं. प्रभावित स्थानों पर फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है.  

    cloudburst in Dehradun – इसके साथ ही भारी बारिश के चलते नदियां भी रौद्र रूप में नजर आ रही हैं. हर तरफ तबाही सिर्फ तबाही का मंजर है. देहरादून से हिमाचल जाने वाले नेशनल हाइवे 72 पर नंदा की चौकी के पास मुख्य पुल टूट गया है, जिसकी वजह से आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है. वहीं टपकेस्वर महादेव मंदिर से निकल कर आने वाली तमसा नदी ने भी विकराल रूप ले लिया है, जिसकी चपेट में आने से 4 से 5 लोगों के बहने की जानकारी सामने आई है, जिनकी तलाश की जा रही है. वहीं चंद्रभागा नदी भी उफान पर है, जिसका पानी हाईवे तक आ गया है. चंद्रभागा नदी में तीन लोग फंसे हैं, जहां SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई फायरिंग

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए खुले ग्रीन कार्ड के काउंटर, जानें किन वाहनों के लिए रजिस्ट्रेशन है अनिवार्य

    Nainital Village Electricity: नैनीताल के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार पहुंची बिजली, विधायक राकेश नैनवाल ने किया उद्घाटन

    Dehradun News: पुलिस हवालात में जवान ने कंबल से फंदा लगाकर की आत्महत्या, जानें पूरा मामला

    दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    लड़की का पीछा करने वाले 2 मनचले गिरफ्तार, 20 मिनट तक सड़क पर मचाया तांडव; पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.