दमोह : किशुनगंज ग्राम में अरंडी के बीज खाने से करीब चार दर्जन बच्चे बीमार हो गए. उन्हें तत्काल ही जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को बेहतर उपचार के (children ate castor seeds) निर्देश दिए हैं तो वहीं क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री लखन पटेल ने आवश्यक निर्देश दिए हैं.

बच्चे उल्टी, दस्त और बेहोशी का शिकार
जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर पथरिया विधानसभा विधानसभा में आने वाले ग्राम किशुनगंज में मंगलवा शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक एक के बाद एक बच्चे उल्टी, दस्त और बेहोशी का शिकार होने लगे. देखते ही देखते यह संख्या एक दर्जन से करीब चार दर्जन तक पहुंच गई. जैसे ही परिजनों को आभास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है उन्होंने तत्काल ही मामले की सूचना पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को दी. बच्चों को किसी तरह जिला अस्पताल लेकर आए. यहां पर एक के बाद एक करीब 45 बच्चों को भर्ती कराया गया. जहां पता चला की बच्चों ने अरंडी के बीज खाए हैं.

स्वास्थ्य विभाग ने कराई गांव में मुनादी
उधर, मामले की जानकारी लगते ही कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने शीघ्र ही अस्पताल प्रबंधन एवं स्वास्थ्य विभाग को बेहतर से बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए. साथ ही दमोह अनुविभागीय अधिकारी आरएल बागरी को जिला अस्पताल भेजा. इस घटना के बाद एकदम से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया एवं एक टीम किशुनगंज भी पहुंच गई. वहां (children ate castor seeds) पर डायल 112 की मदद से पूरे गांव में मुनादी कराई गई की जो भी बच्चे किसी भी तरह से भले ही वह आंशिक रूप से पीड़ित हो उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए या किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति में तुरंत ही स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे.

 

 

Share.
Exit mobile version