बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हमले जारी हैं. हाल ही में हमलावरों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए 50 वर्षीय हिंदू व्यापारी खोकन चंद्र दास की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. इस (Hindu youth injured in mob) घटना से बांग्लादेश के हिंदू समुदाय में गहरा भय फैल गया है. बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए हमले में अब तक कुल चार हिंदुओं की जान गई है. इससे पहले हिंदू धर्म के दीपू दास, अमृत मंडल और बिजेंद्र बिस्वास की हत्या कर दी गयी थी.
खोकन चंद्र दास बांग्लादेश स्थित क्युरबांगा बाजार में दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करते थे. उन पर यह हमला कुछ दिन पहले उस समय हुआ जब, वे रात में अपनी दुकान बंद करके ऑटो से घर लौट रहे थे.
इसे भी पढ़ें – आतंकी मसूद अजहर का नया पैंतरा; ऑडियो जारी कर सुनाया भारतीय कैद का किस्सा
रास्ते में ऑटो को रोककर हमलावरों ने चंद्र दास पर धारदार हथियारों से अंधाधुंध हमला किया. उन्होंने न केवल उन पर हमला किया, बल्कि उनके सिर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी. अपनी जान बचाने के लिए वह जलते हुए शरीर के साथ पास के तालाब में कूद गए. स्थानीय लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उसके शरीर के अधिकांश हिस्से पर जलने के कारण हुए घावों का इलाज करते समय उसकी मृत्यु हो गई.
Hindu youth injured in mob – पश्चिम बंगाल बीजेपी ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दीपू चंद्र दास के बाद, अब खोकन दास पर एक इस्लामी भीड़ ने हमला किया और उन्हें आग लगा दी. आज सुबह चोटों के कारण उनकी मौत हो गई.


