ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंशिया सोसायटी में चार दिन पहले हुई लिफ्ट के अंदर बुजुर्ग महिला से चेन छीनने की कोशिश का मामला सामने आने के बाद अब तूल पकड़ गया है. 24 घंटे के भीतर (commissioner Lakshmi Singh in action) आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने के बावजूद पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नाराज़गी जताते हुए थाना प्रभारी बिसरख और एसीपी बिसरख को हटा दिया है.
यह घटना चार दिन पहले हुई थी. जब इसका सोशल मीडिया पर सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ तो मामले ने तूल पकड़ लिया और बुजुर्ग महिला की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए. सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने बुजुर्ग महिला की सुरक्षा पर सवाल उठाए. हालांकि आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस का ‘मेगा प्रहार’: 48 घंटे, 854 गिरफ्तार… ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ से पाताल तक कांपे अपराधी
commissioner Lakshmi Singh in action – माना जा रहा है कि देर रात हुई क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह इस मामले पर नाराज़ हुईं और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई. जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला अपने फ्लैट से सोसायटी की लिफ्ट में नीचे जा रही थीं. इसी दौरान हेलमेट पहने एक युवक उनके पीछे लिफ्ट में घुस गया. जैसे ही लिफ्ट आगे बढ़ी, आरोपी ने महिला की चेन छीनने की कोशिश की.
महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. गनीमत रही कि महिला की चेन बच गई, लेकिन इस घटना के बाद वह काफी घबरा गईं. मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने खुद इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया. उन्होंने क्राइम मीटिंग में मामले की समीक्षा की और अधिकारियों से जवाब तलब किया.


