बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और उन पर हो रहे अत्याचार के मामले बढ़े हैं. बांग्लादेश के छात्र नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद हिंसक घटनाएं भी बढ़ गई हैं. ऐसे में कांग्रेस सांसद इमरान मसूद (issue of atrocities on Hindus) ने प्रियंका गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि क्या प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री हैं? उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर देखिए, फिर देखिए वह इंदिरा गांधी की तरह कैसे जवाब देंगी. वह प्रियंका गांधी हैं.
इमरान मसूद ने कहा कि उनके नाम के पीछे गांधी लगा है. वह इंदिरा गांधी की पोती हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को इतना नुकसान पहुंचाया था कि वे ज़ख्म आज भी नहीं भरे हैं. उन्हें प्रधानमंत्री बनाकर देखिए, फिर देखिए वह कैसे जवाब देंगी. आप ऐसा करने की हिम्मत नहीं करेंगे. दरअसल बीजेपी की तरफ से सवाल उठाया गया कि प्रियंका गांधी गाजा पर बोलती है लेकिन बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर एक शब्द नहीं बोला.
इसे भी पढ़ें – बंगाल की राजनीति में नया चेहरा या नया खेल? ‘पीरजादा’ बना चर्चा का विषय
इमरान मसूद के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता शाहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी पर किसी को विश्वास नहीं है.इमरान मसूद कह रहे हैं, राहुल गांधी को हटाओ और प्रियंका को लाओ. उन्होंने कहा कि रहुल गांधी लीडर ऑफ़ पलायन और लीडर ऑफ पर्यटन हो गए हैं. राहुल गांधी विदेश जाते हैं और भारत की सुपारी लेते हैं.
issue of atrocities on Hindus – कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को PM पद का चेहरा बनाने की बात पर, बिजनेसमैन और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि हर तरफ से मांग की जा रही हैं कि प्रियंका को आगे आना चाहिए. यह भी मांग की जा रही है कि मुझे भी राजनीति में आना चाहिए. लेकिन अभी, हमें उन असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए जो लोगों से जुड़े हैं.
