संसद सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष पद को लेकर सस्पेंस के बीचरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर आज मंत्रियों की अहम बैठक होने वाली है। सूत्रों की माने तो इस बैठक में लोकसभा अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हो सकती है। इसलिए यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें – Alka Yagnik को सुनाई देना हुआ बंद, इस बिमारी का हुईं श‍िकार

राजनाथ सिंह को गठबंधन दलों के साथ-साथ विपक्षी दलों के बीच अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए आम सहमति बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, उपसभापति का पद अगर विपक्ष को नहीं दिया जाता है तो विपक्षी दल अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार खड़ा कर सकता है। लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 जून को होना है।

3 जुलाई तक चलेगा सत्र

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 3 जुलाई को समाप्त होने वाला है, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

Share.
Exit mobile version