IDBI Bank Recruitment : यदि आप भी बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं. तो ये खबर आपके लिए ही है. क्योंकि आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर और एग्जीक्यूटिव पदों के लिए बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.
यह भर्ती 2100 पदों पर होने जा रही है. यदि आप भी आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – IB Recruitment 2023 : ग्रेजुएट पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती
इन पदों पर होगी भर्ती
जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार जूयनियर असिस्टेंट मैनेजर के 800 पदों और 1300 अन्य पदों भर्तियां की जाएंगी. इन पदों पर आप जल्द आवेदन करें क्योंकि ऑनलाइन प्रक्रिया आखिरी तारीख 6 दिसंबर है.
ये भी पढ़ें – Sarkari Naukri 2023: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, इंडिया पोर्ट्स लिमिटेड ने निकाली भर्ती
आयु और पात्रात
आवदेन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 20 से 25 वर्ष होनी चाहिए. वहीं, यदी आप जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर आवेदन करना चाहते हैं. तो कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. एग्जीक्यूटिव सेल्स मैनेजर के पदों पर आवेदन के लिए किसी भी विषय में स्नातक होना चाहिए.


