बिहार के पटना स्थित फुलवारीशरीफ में एक युवक की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी. युवक की भाभी ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. उससे ये हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही करवाई थी. यहां (I will divorce if not killed her) तक कि महिला को एक महीने तक फायरिंग की ट्रेनिंग भी दी गई थी. फिलहाल तीनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं.

मामला भुसौला दानापुर का है. यहां रविवार की सुबह रिजवान कुरैशी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने घटना के महज आठ घंटे में तीन आरोपियों को अरेस्ट कर लिया. आरोपियों में रिजवान का बड़ा भाई शहबाज कुरैशी उसकी पत्नी शबनम और हथियार सप्लाई करने वाला जमालुद्दीनचक निवासी सैयद रजा शामिल था.

पुलिस ने उनके पास से एक कट्टा, सात जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया. जानकारी के मुताबिक, रिजवान के अपनी भाभी से अवैध संबंध थे. शादी के बाद भी यह रिश्ता खत्म नहीं हुआ था. इस कारण धीरे-धीरे परिवार में खटास बढ़ने लगी. बड़ा भाई शहबाज इस रिश्ते से नाराज रहता था. कई बार शहबाज ने पत्नी को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने साजिश रची.

I will divorce if not killed her – सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में पता चला कि शहबाज ने पत्नी पर दबाव बनाया कि अगर वह उसके साथ रहना चाहती है तो रिजवान की हत्या करनी होगी, वरना वह उसे तलाक दे देगा. इससे शहबाज की पत्नी डर गई और पति का साथ देते हुए देवर की हत्या करने की साजिश रची.

 

Share.
Exit mobile version