प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर पहुंचे हुए हैं. जहां, ओडिशा सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत किए. इस दौरान पीएम ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही. पीएम ने कहा कि मैंने महाप्रभु की धरती पर आने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के (PM Modi’s big statement) न्योते को ठुकरा दिया.
PM Modi’s big statement – पीएम मोदी ने कहा कि अभी दो दिन पहले मैं G7 समिट के लिए कनाडा में था. उस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुझे फोन किया और बड़े आग्रह के साथ निमंत्रण दिया. मैंने, अमेरिका के राष्ट्रपति से कहा, निमंत्रण के लिए आपका धन्यवाद, लेकिन मुझे तो महाप्रभु की धरती पर जाना जरूरी है. इसलिए मैंने उनका निमंत्रण विनम्रता से मना किया. आपका प्रेम मुझे महाप्रभु की धरती तक खींच लाया है.

