Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अमित शाह की हुंकार! ‘केदारनाथ से कन्याकुमारी तक चुन-चुनकर बाहर होंगे घुसपैठिये’, जन-जन की सरकार समारोह में बड़ा ऐलान
    • Purnia Crime News: पूर्णिया में बुजुर्ग महिला से दरिंदगी, हत्या के बाद शव से रेप और फिर पेड़ से लटकाया; इलाके में भारी तनाव
    • IPS Anshika Verma Wedding: आईपीएस अंशिका वर्मा और केके बिश्नोई जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वेडिंग कार्ड
    • UPSC Result में ‘हमशक्ल’ नाम का खेल! 301वीं रैंक पर दो आकांक्षा सिंह का दावा, जानें कौन है असली अफसर?
    • जींद में रोंगटे खड़े कर देने वाला कांड: रंग फैक्ट्री में लगी आग, बाहर से ताला लगा होने के कारण 4 महिलाएं जिंदा जलीं!
    • Bihar Politics: निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री पर उपेंद्र कुशवाहा का रुख साफ, बोले- JDU के अस्तित्व के लिए यह जरूरी
    • LPG Price Hike Politics: घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों को ममता ने बनाया मुद्दा, कल बंगाल में महिलाओं का बड़ा विरोध प्रदर्शन
    • पंजाब में ‘इंडस्ट्रियल क्रांति’ की शुरुआत! नई नीति 2026 से खुलेंगे निवेश के द्वार, लाखों युवाओं को मिलेगा घर के पास रोजगार
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » नैला रेलवे स्टेशन पर भारी बवाल! विधायकों और व्यापारियों ने पटरी पर उतर किया चक्काजाम, जानें किस आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी

    नैला रेलवे स्टेशन पर भारी बवाल! विधायकों और व्यापारियों ने पटरी पर उतर किया चक्काजाम, जानें किस आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी

    March 7, 2026 छत्तीसगढ़ 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    जांजगीर चांपा : जांजगीर चांपा जिला मुख्यालय के नैला रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह 6 बजे से शुरू किया गया चक्काजाम समाप्त हो गया है. रेलवे, जिला प्रशासन और विधायक के साथ आंदोलन में बैठे व्यापारियों के साथ हुई त्रिपक्षीय वार्ता विफल होने के बाद फिर से जिला प्रशासन ने आंदोलनकारियों से चर्चा की.इसके बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एडिशनल कलेक्टर और SDM ने लिखित आश्वासन दिया. साथ ही साथ सभी कार्यों की मानिटरिंग के लिए टीम गठित कर प्रत्येक महीना कार्य के प्रगति की समीक्षा करने का आश्वासन दिया.

    शुक्रवार से विधायक दे रहे थे धरना
    6 मार्च सुबह 6 बजे जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप अपने समर्थकों के साथ नैला रेलवे स्टेशन के पास परशुराम चौक के पास चक्का जाम करने और नगर बंद करने निकल पड़े. परशुराम चौक के बीच सड़क मे टेंट लगा कर चक्का जाम कर दिया. विधायक को चक्का जाम में बैठा देख व्यापारियों ने भी अपनी दुकान नहीं खोली और आंदोलन को समर्थन किया. वत्त बीतने के साथ लोगों की भीड़ पंडाल में पहुंचने लगी. इस दौरान इस बात का ध्यान रखा गया और बाईपास सड़क को स्कूली बस, एम्बुलेंस के साथ बाइक कार चालकों के लिए खुला रखा गया.

    नैला रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र में विकास कार्यों की मांग
    आंदोलन में अकलतरा के कांग्रेसी विधायक राघवेन्द्र सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू, और चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव शामिल हुए. सभी जनप्रतिनिधियों ने नैला में रेलवे ओवर ब्रिज, नहरिया बाबा मंदिर के पास रैम्प और चांपा मिशन अस्पताल के पास रेलवे अंडर ब्रिज बनाने के साथ नैला रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों की स्टापेज देने की मांग का समर्थन किया.

    लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त

    चक्काजाम में पहले दौर की वार्ता विफल होने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने पहल की और जिला प्रशासन के साथ विधायक और आंदोलनकारियो के बीच दूसरे चरण की वार्ता कराई. कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से एडिशनल कलेक्टर,एसडीएम ने सभी मांगों को पूरा कराने का लिखित आश्वासन दिया. साथ ही ओवर ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया, अंडर ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया और अन्य मांगों पर हर माह बैठक कर प्रोग्रेस रिपोर्ट लेने का भी आश्वासन दिया गया. जिला प्रशासन से मिले लिखित आश्वासन के बाद नगर बंद और चक्का जाम को समाप्त किया गया.

    डीएम जनमेजय महोबे जी से दूरभाष के माध्यम से बात हुई. साथ ही साथ एडीएम समेत अन्य अधिकारियों के साथ चर्चा हुई.इस दौरान हमारी जो पांच मांगें हैं उन पर विचार करने की बात हुई.हर महीने मांगों को लेकर किए जा रहे कार्यों की मॉनिटरिंग करने पर सहमति बनी.इस बात का लिखित आश्वासन हमें दिया गया है.इसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया – ब्यास कश्यप, विधायक

    पहले दौर की वार्ता हो गई थी विफल

    सुबह 6 बजे से शुरू हुए चक्का जाम और नगर बंद को देखते हुए जिला प्रशासन से एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम तहसीलदार और रेलवे के एडीआरएम जेएस मीणा, CPM राजीव कुमार, CDCM अनुराग कुमार सिंह ने विधायक और आंदोलनकारियों के साथ बैठक की. अफसरों ने सभी मांगों को आगे बढ़ाने की चर्चा की लेकिन लिखित में कुछ भी आश्वासन देने से रेलवे के अधिकारियों ने इंकार कर दिया.इसके बाद विधायक के साथ आंदोलनकारी भी बैठक छोड़कर आंदोलन में बैठ गए.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    बलौदाबाजार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! प्लेसमेंट कैंप में 180 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई

    फोन पर ‘गंदी बात’ और सरेआम पिटाई! पति-ससुर को पीटने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, अब पहुंचा सलाखों के पीछे

    CG Politics: नए किरदार में नजर आएंगे जय-वीरू? टीएस सिंहदेव बोले- हर बार एक ही फिल्म बने यह जरूरी नहीं

    राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र ‘पंडो जनजाति’ की जमीन पर कब्जा! न्याय की गुहार के बाद एक्शन में प्रशासन, दोषियों पर गिरेगी गाज

    कलेक्टर का ‘सिंघम’ अवतार छोड़ दिखा सेवा भाव! बलौदाबाजार में जल संरक्षण के लिए खुद किया श्रमदान

    दुर्ग में अफीम की खेती का भंडाफोड़! आरोपी BJP नेता सस्पेंड, भूपेश बघेल बोले- ‘विधानसभा में गूंजेगा मुद्दा’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.